top of page

आखरी शुक्रिया

May 3, 2023
1 min read

By Zarana Khamar


ऐ इश्क़ ऐसी तो क्या बात है तुझमें,

की तेरी तारीफ़ हर कोई करता है।

चाहे तू दे दे लाख ज़ख्म तोहफे में,

फिर भी ये पागल दिल तेरी ही नुमाइश करता है ।


ना है इसे ज़माने की कोई परवाह,

ना ही इसे आंधी तूफान का कोई डर है ।

तेरे आगे तो ना जाने क्यों ये खुदा भी मजबूर है |


ज़ख्म भी तू है दवा भी तू है,

हर बेवफाई की वफ़ा भी तू है।

ज़िन्दगी तो जीनी थी बस तेरे साथ,

पर कम्बखत इस मोत की वजह भी तू है।



तेरे सुरूर ने मगरूर किया,

तेरे होने का दस्तूर दिया।

फिर ऐसी क्या खता हुई हमसे,

की खफा हो कर मजबूर किया |


इन फ़ासलो ने आँखे नम की,

अंधेरो ने तनहा किया,

तेरी यादो ने जीना इस कदर मुश्किल किया,

पर फिर भी तेरा एक आखरी शुक्रिया,

क्यों की तेरे होने से मैंने इश्क़ को महसूस किया।


By Zarana Khamar




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page