आखरी पैगाम
Updated: Jan 13, 2023
By Romal Bhansali
मैं ज़िन्दगी मुस्कुराते हुए जिया,
मेरा मलाल मत रखना |
जब कभी आखरी बार लिखूं,
मुझे ख्याल में रखना |
होंठ खामोश भी हो तो क्या गम है,
मेरे शब्दों से मुझे याद रखना |
जब कभी दिल आखरी बार धड़के,
मेरी यादों का हर्फ़ बनाकर रखना |
By Romal Bhansali

Comments