top of page

आ रहे हैं शंकर पृथ्वी पर। - By Sandeep kumar Singh (yugmahalaya)

15 minutes ago
6 min read

Written By: Sandeep kumar Singh ( yugmahalaya)

Category: Poetry

Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026

In the thought-provoking poem "आ रहे हैं शंकर पृथ्वी पर।," Sandeep kumar Singh (yugmahalaya) presents a compelling narrative on divine intervention and human missteps. Submitted to the Poetry and Creative Writing Competition 2026, this piece delves into profound themes with a powerful voice, inviting readers to reflect on the consequences of mankind's actions. Through evocative imagery and intense emotion, Sandeep captures the urgency and inevitability of change in our world.

About the Work

Sandeep's poem is an intricate tapestry of vivid imagery, metaphors, and spiritual introspection. It portrays the descent of divine power to Earth as a response to humanity's ignorance and environmental disregard. The mood oscillates between foreboding and revelation, urging a reconsideration of our relationship with nature and the divine. The literary style is rich with cultural symbolism, creating a resonant and timeless message about the need for redemption and renewal.

आ रहे हैं शंकर पृथ्वी पर।

Original Submission by Sandeep kumar Singh ( yugmahalaya)

शंकर आए हैं, पृथ्वी पर।

जागो बन्दी,आँखें खोलो,

अन्तिम इच्छा,जो,वो बोलो।

अब नहीं, क्षमा की अवधि शेष ,

अभियान, दंड का है विशेष।

प्रायश्चित, प्रगल्भ नहीं,

प्राण-दान, विकल्प नहीं।

है प्रश्नचिह्न, व्युत्पत्ति पर,

मानव,मानव की संतति पर।

संहार उठाते सिद्धि पर,

आ रहे हैं,शंकर,पृथ्वी पर।

मौन-मूक ये रण होगा,

नहीं विराम, एक क्षण होगा।

शं करोति इति शंकर,

प्रलय का स्वयं वरण होगा।

उद्धार, धरा का है होना,

क्षरण तेरा, तर्पण होगा।

मुक्ति-मार्ग का शुद्ध अवतरण,

महाकाल का चरण होगा।

बन्दी,तेरी ही संस्तुति पर,

आ रहे हैं शंकर,पृथ्वी पर।

निर्लज्ज,जरा न लाज आई ,

कैसी दरिद्रता दिखलाई ?

न लोभ संवरण कर पाईं,

तेरी मूढ़ मृषा, थी मचलाई ।

गति पर इतनी थी इतराई ,

वो देख, अधोगति ले आई।

तेरा हासिल, तेरा हिसाब,

वो ले जाएंगे, सब किताब।

होगी न रिआयत, रत्ती भर,

आ रहे हैं,शंकर,पृथ्वी पर।

आसुरी शक्ति ने भरमाया ,

तू देव-पुत्र न बन पाया।

अमृत के कलश सब लुढकाए,

हालाहल तुझको भाया।

बड़ी देर हुई, न सबेर हुई,

भ्रम की कुटिया ही कुबेर हुई।

था पकड़ रहा, खुद की छाया,

बन्दीगृह खुद का बनवाया,

लेने निर्णय तेरी मुक्ति पर,

आ रहे हैं,शंकर,पृथ्वी पर।

कितना ईश्वर ने समझाया,

है प्रकृति, प्रेम की प्रतिच्छाया।

संकेत-बिदु से दिखलाया,

जो नहीं प्रकृति को पढ़ पाया,

पढ़-पढ़ पोथी जो बौराया,

शब्द, विकट पर चढ़ धाया,

न अर्थ,अर्थ से बच पाया,

ईश्वर को उसने कब पाया?

प्रतिबंध लगाने प्रवृत्ति पर,

आ रहे हैं,शंकर,पृथ्वी पर।

नीली मणियों का आसमान,

कंचन-काया पर्वत तमाम,

धरती पर चरण न धरती थी,

नंदन-कानन ये धरती थी।

अमृत नदियों में बहता था,

वैभव सागर में रह्ता था।

वानप्रस्थ से निकल पवन ,

मधुर रागिनी कहता था।

चन्द्र्हार से सजी, रात,

महारानी सी आती थी।

नटखट झरनों की नज़र उतार,

तारों के बताशे लुटाती थी।

कलरव के पंखों पर सवार,

इन्द्र्जाल के भ्रम उतार,

प्रभा ज्योति छिटकाती थी,

घर-घर में सोने का सूरज,

निष्पक्ष बंटवाती थी।

पावस के हीरक उद्गार,

करते पृथ्वी का जब शृंगार,

वसुधैव कुटुंबकम गाती थी,

कोख हरी हो जाती थी,

धरती सोना उपजाती थी।

पर तुझे कहाँ था चैन पड़ा?

सच से होने को और बड़ा,

अपनी छाया से युद्ध लड़ा,

और देख, आज तू कहां खड़ा?

पैरों के नीचे जमीं नहीं,

पर दौड़ अभी भी थमी नहीं,

कसने लगाम तेरी गति पर,

आ रहे हैं, शंकर,पृथ्वी पर।

जो विष तूने फैलाया है,

उसने ही शिव को बुलाया है।

बन्दी, तेरी कपट साधना ने,

कैलाश हिलाया है।

पूजा में प्रज्ञान नहीं,

स्वार्थ विकट, विज्ञान नहीं।

गर्व ज्ञान का था इतना,

रहा तुझे, कभी भी ध्यान नही,

सह-अस्तित्व नकारे जो,

है अधर्म, अज्ञान वही।

ब्रह्मांड शृंखला बाँधे है,

निर्जीव, सजीव को साधे हैं,

पत्थर में परित्राण यहीं,

हैं चींटी में, भगवान यहीं।

वाचाल रहा तू वाणी मे,

लिखा सब, किस्से-कहानी में।

पर आत्मसात न हो पाया,

सबसे सजीव, इस प्राणी में।

कैसा पुरुषार्थ दिखाया था,

तेरा पौरुष मदमाया था,

निर्जीवों की छाती चढ़ कर,

कैसा उत्पात मचाया था?

ललकार रहा था सृष्टि को,

नहीं मिला कोई सानी पर,

उपसंहार नया होगा,

धृष्ट कथा पुरानी पर,

जरा दिखा, जौहर अपना,

निर्जीवों की मनमानी पर।

हैं सशंक तेरी शक्ति पर,

आ रहे हैं,शंकर,पृथ्वी पर।

अम्बर अंगार से छाजे है,

घन-गर्जन उन्माद में बाजे है,

खिले कमल से ज्वालामुखी,

घनप्रिया छोड़ सुध, नाचे है।

रोम-रोम रज का गौरव,

वो भी उत्सव,ये भी उत्सव,

अभिमान तेरा, जो था, बन्दी,

उसका प्रतिकार है, ये रौरव।

कब, खिंची कोई सीमा-रेखा,

अपनी-अपनी अभिव्यक्ति पर।

लोलुपता का साम्राज्य या

मुहर लगेगी तृप्ति पर?

बन्दी,उठो,खोलो आँखें,

आ रहे हैं,शंकर,पृथ्वी पर।

आए हैं शंकर,पृथ्वी पर।

तू चूर,नशे में चूर रहा,

तेरा विवेक, अति क्रूर रहा,

वही तेरा अपराध,छुड़ा कर हाथ,

काल के साथ, खड़ा तुझे घूर रहा।

न पाया जाग, लगी थी आग,

अगर जो भाग सके, तो भाग।

शमसानो का वैराग,

आज तुझे ढूँढ रहा।

होना है अब प्रस्थान,

स्थान सब छूट रहा।

बची साँस अब गिनती भर,

शंकर,आए हैं पृथ्वी पर।

हिम, सिर उतार, धरें धरती पर,

ललकार कहां कम पड़ती पर?

हैं प्रचंड वेग से रहे उतर,

पहने विभीषिकाएं दुस्तर,

हुंकार हुए प्रस्तर-प्रस्तर,

आए समक्ष, जो सके ठहर,

सुन, बन्दी सुन, विप्लव के स्वर,

हर-हर बम-बम,बम-बम हर-हर,

शंकर आए हैं पृथ्वी पर।

है क्रुद्ध हिमानी पिघल रही,

गिन-गिन शीशों को निगल रही,

है ताप चढ़ा, रणचंडी पर,

वो लहू पियेगी खप्पर भर।

अहंकार के सारे शिखर,

बन धूल पडे हैं चरणों पर।

नहीं टिकेगा ताज किसी पर,

चिह्नित कर रखे हैं, सर।

आमंत्रित सब, बलिवेदी पर,

शंकर आए हैं पृथ्वी पर।

डोल रहा, अन्तर पृथ्वी का,

उन्माद हृदय का जाग रहा।

मरघट का राजा, है आया,

शृंगार, मृत्यु का माँग रहा।

हैं भाग जगे, अब पृथ्वी के,

सोलह से कम शृंगार न हो।

रूप, रूपसी का आधा,

पूरा जब तक संहार न हो।

धरती के थर-थर, हुए अधर,

शंकर आए हैं, पृथ्वी पर।

उठ खड़े हुए जंगल-जंगल,

विक्षोभ हुआ है, दावानल।

विद्रोह,प्रबल होता प्रतिपल,

जोखा जाए, बलवान का बल।

धरती पर, कौन रहेगा कल,

निर्णय ये करेगा, रण-कौशल।

विजय-घोष करता जल-जल,

अवनी,अम्बर का अंतस्तल।

इस समर-यज्ञ मे, आहुति धर,

शंकर आए हैं, पृथ्वी पर।

लहरों का यौवन देख आज,

सौ-सौ ययाति, तू भेज आज,

देखें, पौरुष का तेज, आज।

है सजी, मोहिनी सेज आज।

हैं कहाँ तेरे वो बाहुपाश,

सौंदर्य-बोध के सर्वनाश।

भव-मुक्त करेगा ये बंधन,

अधिकार युक्त ये आलिंगन।

पुरुषार्थ, न बन्दी, लज्जित कर,

शंकर आए हैं, पृथ्वी पर।

सागर मंथन को है तैयार,

बस हालाहल,अबकी बार।

इस ओर समन्दर की ललकार,

उस ओर, तुम्हारे सब व्यभिचार।

कर चुके वार, सौ-सौ सुनार,

अब है, लुहार का एक वार।

देखो, है सागर जाग रहा,

लेकर धरती को भाग रहा।

है कहाँ तुम्हारा आधिपत्य,?

विश्व-विजय का स्वर्ण-क्षत्र?

पृथ्वी का सूरमा एक तथ्य,

शिव ही सुन्दर है,वही सत्य।

अनमोल हुआ कंकर-कंकर,

शंकर आए हैं, पृथ्वी प्रर।

उठ,बन्दी,अब जाना है,

पृथ्वी को अब न पाना है।

दायित्वों का निर्वहन था जो,

तूने समझा मनमाना है।

हो चुका मोहभंग, पृथ्वी का,

अब नहीं अंग तू ,सृष्टि का।

पूरा तेरा अध्याय हुआ,

निष्पक्ष प्रकृति का न्याय हुआ।

सर्वश्रेष्ठ सृजन कर्ता का,

कैसा कलंक अभिप्राय हुआ।

आने वाले युग में, बन्दी,

तेरा उल्लेख नहीं होगा।

निर्लज्ज,हठी इस प्रकरण का,

कोई अभिलेख नहीं होगा।

स्मृति-चिह्नोँ को हटा रहा,

अब समय, तुझे है मिटा रहा,

अब कहीं समय की छाया मे,

तेरा अभिषेक नहीं होगा।

निस्पृह मुक्ति के छन्द हैं,

भावों का अतिरेक यहीं होगा।

संतप्त,भाव की भक्ति पर,

आए हैं,शंकर पृथ्वी पर।

करुणा का पारावार था जो,

निर्मम,निष्ठुर वो वार हुआ,

कर्मों का प्रारब्ध तेरा,

प्रतिहिंसा, प्रतिकार हुआ।

स्मारक तेरे, घमंड के, शून्य,

शून्य साकार हुआ।

पहचान, प्रलय का पथ,

जिसका निर्माण, तेरे अनुसार हुआ।

पहचान,इसी पथ पर,

कैसे मानवता का संहार हुआ।

पहचान,इसी पथ पर बंदी ,

तू अब चलने को लाचार हुआ।

उत्तुंग धरा की ध्वजा रहे,

वध तेरा स्वीकार हुआ।

तांडव की इसी स्वीकृति पर,

शंकर आए हैं, पृथ्वी पर।

About the Competition

The Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar is a celebration of literary creativity and expression. It invites submissions from poets and writers worldwide, fostering a vibrant community of artists eager to share their unique voices and perspectives. This competition is a platform for emerging talents to showcase their work and engage with a global audience, contributing to the rich tapestry of contemporary literature.

We extend our heartfelt gratitude to Sandeep kumar Singh (yugmahalaya) for sharing "आ रहे हैं शंकर पृथ्वी पर।" with us. This evocative poem is a significant contribution to the Poetry and Creative Writing Competition 2026, and we are honored to feature such profound work. Thank you, Sandeep, for your voice and vision in this meaningful exploration of human and divine interplay.

About Hashtag Kalakar

Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.

 
 
 

Recent Posts

See All
लोग ये बावरे - By Navi

Written By: Navi Category: Hindi Kavita Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026 Navi, writing under the name Aag, presents a poignant Hindi Kavita titled "लोग ये बावरे" in the Poetr

 
 
 
I Made A List - By Amulya G

Written By: Amulya G Category: Poetry Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026 Discover the evocative poetry of Amulya G, with her piece titled "I Made A List." Featured in the Poetr

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page