top of page

अहसास

May 8, 2023
1 min read

By Manju Singh


गुनगुनी धूप की गर्माहट,

तेरे पास होने का हर पल अहसास मुझे कराती है ।

जब तू पास नहीं,

तो तेरी मध्यम हसी याद आती है ।

तेरे मखमली हाथों की खनखनाती वो हरी चूड़ियां,

हर पल तेरे पास होने का अहसास कराती हैं ।

धूप सी गर्माहट हौले से मुझे छूकर,

तेरे पास होने का अहसास कराती है ।।



याद करता हूँ मैं वो हसीं पल,

जब तूने मुझे अपनी शर्माती नजरों से एक पल देखा,

काश वो वक्त वहीँ ठहर जाता,

मैं तुझे दिल भर के निहार लेता ।

चूम लेता मैं तेरे नरम हाथों को,

जिसने मुझे हौले से छुआ था ।

चाँद की चांदनी देख मुझे चाँद से जलन सी होती है,

गुनगुनी धूप की गर्माहट,

तेरे पास होने का हर पल अहसास मुझे कराती है ।।


पलकों को बंद करके बैठता हूँ,

तब तेरा ही अक्श नजर आता है ।

आइना जब भी देखूं,

बस उसमे मेरा प्यार ही नजर आता है ।

गुनगुनी धूप की गर्माहट,

तेरे पास होने का हर पल अहसास मुझे कराती है ।।


By Manju Singh



Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page