अलमारी
By Vaidehi Kanada
अकसर हम तनहाई में अपनी अलमारी साफ किया करते है ।
कुछ पुराने समान के साथ साथ ,
कुछ पुरानी यादों को निकाल ने की कोशिश किया करते है ।
उसी अलमारी से निकली कुछ पुरानी चीजों को गले से लगा बैठते है ,
वैसे ही जैसे पुराने दोस्तों को गले से मिला करते है ।
अलमारी के एक कोने में अकसर हम पुराना सामान,
उसी जगहपे वापस हर साल रखा करते है,
तो कोई हमें पूछे हमारा पता तो,
वही अलमारी के कोने का पता हम दिया करते है ॥
By Vaidehi Kanada

Comments