अभी बाकी है
By Vinky Kundnani
कुछ दूर चल दीये
कुछ चलना अभी बाकी है।
राह पर तो चल पड़े
पर मंजिल मिलना अभी बाकी है।
सोते तो हमेशा से थे
जगना अभी बाकी है।
सपने तो कई देख लिए
मगर उन्का पुरा होना अभी बाकी है।
चलते है, दौड़ते है
पर उड़ना अभी बाकी है।
जिंदगी तो गुजर रही है
पर जीना अभी बाकी है।
मिट्टी से तो खेल लिए
मिट्टी को आकार देना अभी बाकी है।
कड़ी ताप से तो निकल लिए
सोने जैसा चमकना अभी बाकी है।
नादानियाँ तो करली
जिम्मेदारी निभाना अभी बाकी है।
अंधेरी रात तो गुजर गई
सुबह का सवेरा होना अभी बाकी है।
By Vinky Kundnani

Comments