top of page

अब लिखा नहीं जाता इस वतन में..!

Nov 26, 2022
1 min read

By Amit Vijay Jadhav


अब लिखा नहीं जाता इस वतन में...

क्युँकि हमवतनो से डर लगता है..,

उन्हें गर ना पसंद आयी मेरी बात तो मेरी लिखी कॉपी के साथ...,

कहीं मुझे ही न फाड़ दे !!


पच्छहत्तर साल की आज़ादी का जश्न तो मना लिया है हमने..

पर अब भी आज़ाद होना बाकी है,

आज़ादी को समझना बाकी है,

अपने माता पिता को उनसे कुछ गलत हुआ ये बताना...

उनके खिलाफ साजिश-ए -नफ़रत फैलाना नहीं होता..,

अभी तो हमें प्यार और नफ़रत में जो अंतर या फर्क है.. उसे समझना बाकी है!





ये लिखते वक़्त भी कई बार इसे मिटाने का खयाल आया है..,

पर फिर भी लिख रहा हूँ क्यूंकि इसके हर लफ्जो-अल्फाज के साथ..

मेरे ज़िंदा होने का भी खयाल आया है..,

अब तो इंतज़ार हैं उनका जो मुझे वतनपरस्त ना होने का खिताब दे देंगे..,

ये वही है जिनके हाथ कइयों के खून से सने है,

पर यही है जो असल में आज़ाद है..

क्यूंकि इनमे से कई नेता, मंत्री, अफसर, तालिब, कुछ सेवक

और कुछ तो आजकल अध्यापक बने हुए है!


यहीं है.. जो आज़ादी को सिखाते, बताते और जताते है,

और ना मानों तो गर्दन दबोच कर उसे झुकाते है,

यहीं है.. जो व्हॉट्सऍप स्टेटस पर..

बार बार जवानो के किस्से डालने को वतन परस्ती बताते है,

जवानों को सलाम तो हम भी करते है,

पर जो जवान हमें जोड़ता है...

पता नहीं हम उसी के नाम से देश को कैसे बिखेरते और तोड़ते है?


अब और लिखा नहीं जाता इस वतन में...

क्यूंकि हमवतनों से डर लगता है..,

यहाँ पर अपना तो कोई नहीं..

बस्स अब हर कोई गैर लगता है!


By Amit Vijay Jadhav





Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page