अब प्यार की चाहत नहीं
Updated: Jun 12, 2023
By Shrutika Subhash Dorugade
अब किसी और से प्यार करने से डरते है हम
नजरों से नजर टकराये, तो झट से मुकरते है हम
अब कोई पसंद आये तो खुदको रोकते है हम
उन गलियों में जाने पर दिलको टोकते है हम
नहीं चाहते कुछ पल की खुशियाँ और फिर जुदाई का गम
दो पल की यारियों के बाद तन्हाईयों का सितम
अब चाहे हमे कोई कहदे धीट, ना हमसे होगी फिरसे प्रीत
ना हारनी बाजी ना चाहिए जीत, हम तो अकेले ही है अब ठीक
By Shrutika Subhash Dorugade

Comments