top of page

“अब जी लेने को जी करता है”

Feb 11, 2023
1 min read

By Deepankar Bhardwaj



अकुलाते चंचल जीवन में,

स्थिरता मद पीने को जी करता है।

व्यर्थ व्यथा बहुतेरे झेले,

अब जी लेने को जी करता है।I


जब मनुज रूप में निज को पाया,

मन तो फूला नहीं समाया।

किंतु जब से होश सम्भाला,

एक भी क्षण को चैन न पाया।I


शांति चाही, संताप मिला,

अब इसी ताप वरण को जी करता है।

व्यर्थ व्यथा बहुतेरे झेले,

अब जी लेने को जी करता है।I



जब से श्रम को सर्वोत्तम पाया,

पूरा मन फिर यहीं लगाया।

संघर्ष बना श्रम कैसे किंतु?

भोला मन यह समझ न पाया।I


संघर्ष किए चित का मन भी अब,

कुछ रुक सोने को ही करता है।

व्यर्थ व्यथा बहुतेरे झेले,

अब जी लेने को जी करता है।I


निज मन को लोभ आनंद बताया,

नित पाने को नए ग्रास बनाया।

किंतु अंत नहीं इसका तब जाना,

जब कुछ ही क्षण जीवन के बचते पाया।I


जीवन पाकर ना जीने की पीडा,

अब सी लेने को जी करता है।

व्यर्थ व्यथा बहुतेरे झेले,

अब जी लेने को जी करता है।I


By Deepankar Bhardwaj



Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page