अनन्त
By Rachana Purva
आसमाँ अनन्त है इस कथन की सार्थकता में ईश्वर कि अद्भूत सुन्दरता है जो हमें यह स्पष्ट कराती है कि नीला आकाश हमारी तमन्नाओं में स्वयं कि तरह अनन्त शीतलता प्रदान करता है
इस अनन्त आसमाँ को निहारने से अति सुकून की अनुभूति होती है।
हम उड़ चले अनन्त आसमाँ में,
सारी इच्छाओं के पंख लगाकर!
मन में अनोखा उल्लास जगाकर!
पक्षियों सें मन की बात बतलाकर!
चाँद सुरज तारों को साथी बनाकर!
बादलों कि आकृतियों में मन बहलाकर!
हवाओं के रूख को सहलाकर !
उड़ चले हम सपनों को सजाकर!
क्योकि आसमाँ अनन्त है !!
By Rachana Purva

Comments