top of page

अनकंशियस

May 10, 2023
1 min read

By Raj Modi


मेरे बिखरते लड़खड़ाते शब्द पे मत जाना

वो उस जगह की पैदाइश है

जहां मैंने अपने सारे दुखों को दबा रखा है,

और अब मैं खुद भूल चूका हूं

की वहां कितना कचरा रख रखा है।


नफरतों के पेड़, भूलो के पत्ते

और ऐसे अनेक, नजाने कितने

एक पूरा अनंत मैदान है

जिसमे आसमानी पेड़ो के

मोटे मोटे लकड़े है


एक और से दूसरी और जाने के लिए

रेंगना पड़ता है,

अपने आपको लकड़ियों के बीच

घसीटना पड़ता है



अनंत दूर, अलग अलग दिशाओं में

अलग अलग यादों से बने

अलग अलग शब्द की व्याख्याएं है


वहा कही से अपने शरीर की पूरी ताकत लगाके

मैं दो शब्द तुम्हारे सामने लाता हूं

तो मेरे बिखरते लड़खड़ाते शब्द पे मत जाना

वो उस जगह की पैदाइश है,

फिर भी पेश करूंगा, अच्छा लगे तो बताना

'की तुम कितना… कितनी खूबसूरत.. खूबसूरत हो…'


By Raj Modi



Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page