अध्यापिका
By Siya Gusain
अध्यापिका हो तो आप जैसी,
जिसने पढ़ाने के साथ-साथ जीवन का ज्ञान दिया।
बछेंद्री पाल की जीवनी सिखाने के साथ,
सफलता का मन्त्र भी बाँट दिया।
शिक्षक दिवस के इस दिन,
कैसे करूँ आपको शुक्रिया।
आप ही ने है ये सिखाया,
गुरु को हमेशा दो इज़्ज़त।
अब इसके आगे मैं बोलूं ही क्या?
बस चाहिए जीवन भर आपका साथ,
औरसिरपरआपकाहाथ।
By Siya Gusain

Comments