अधूरे हम
Updated: Sep 16, 2025
By Anita Singh
तेरे बिन ये यार मेरे मेरा संसार अधूरा है, तेरे नाम की बिंदिया बिन श्रृंगार अधूरा है, तेरे प्यार में जीना यारा अच्छा लगता है, बिना प्यार के यार मेरे संसार अधूरा है। बिन तितली के फूलों की रंगत कैसी होगी, भौरों के गुंजन के बिन बगिया नहीं सजेगी, कमलों को चूमे बिन रवि का प्यार अधूरा है, तेरे बिन ये यार मेरे संसार अधूरा है।
बिन वसंत के मौसम का श्रृंगार अधूरा है, होली के रंगो के बिन सब त्यौहार अधूरा है, तेरे सिवा कुछ और ना चाहूं रब से मेरे यार, तेरे बिन ऐ यार मेरे मेरा प्यार अधूरा है।
By Anita Singh

Comments