अधूरी बात
By Poonam Saroj
कुछ अधूरी बातें चलो आज पूरी कर लेते हैं
कदम एक तुम चलो बाकी हम चल लेते हैं।
अरमानों का आसमान कभी छोटा नहीं होता
चलो तो !थोड़ी सी ख्वाहिशों की उड़ान फिर भर लेते हैं।
बेरंग सी पड़ी तस्वीरों में चलो रंग कोई नया भर लेते हैं
कुछ अधूरी बातें चलो आज पूरी कर लेते हैं
कदम एक तुम चलो बाकी हम चल लेते हैं।
मीलों तक जाने के बाद भी जो कहीं छूट गया था साथ
चलो फिर एक प्याली चाय संग रिश्ता कुछ नया कर लेते हैं
बांट लेते हैं जिम्मेदारियां कुछ इस तरह से कि
ना हों जाएं अधिक तुझ पर ना बोझ कोई मुझ पर कहलाएं।
क्षण भर है जीवन क्षणिक भर है मृत्यु
तो फिर चलो जिंदगी कुछ इस तरह जी लेते है
जहां पर रूक गया था सब फिर एक मुलाकात वहीं कर लेते हैं।
कुछ अधूरी बातें चलो आज पूरी कर लेते हैं
कदम एक तुम चलो बाकी हम चल लेते हैं।
By Poonam Saroj

Comments