अजनबी
Updated: Sep 20, 2022
By Mukesh Kungwani
लगता है यह चेहरा देखा जाना हुआ ,
शायद यह अजनबी है पहचाना हुआ ,
दिल के हर कोने से एक आह सी निकलती है ,
जब जब उससे मेरी निगाह मिलती है ,
लगता है यह चेहरा देखा जाना हुआ ,
ज़हन में उठती है एक धुंधली सी तस्वीर ,
शायद रह चुका है वो कभी मेरी तक़दीर ,
लगता है यह चेहरा देखा जाना हुआ ,
दिल जिसे पहचानने को है बेक़रार ,
निगाहें मगर कर रही है इनकार ,
ये तो है मेरा ही साया ….,
देखा जिसे अक्सर पर ज़हन में रख ना पाया ,
लगता है यह चेहरा देखा जाना हुआ ,
शायद यह अजनबी है पहचाना हुआ
By Mukesh Kungwani

Comments