अच्छी लड़कियां
Updated: Dec 1, 2022
By Suman
अच्छी लड़कियां सिगरेट नहीं पीती
अच्छी लड़कियां शराब नहीं पीती
अच्छी लड़कियां नहीं पड़ती फालतू की किताबें
अच्छी लड़कियां जीवन कुर्बान करती हैं
सरहद पर नहीं
घर में।
और ऐसी लड़कियों से नहीं की जा सकती सामाजिक शादी,
ऐसी लड़कियों से नहीं किया जा सकता प्रेम
और जानते हो?
ऐसा चिंदी प्रेम उन्हें चाहिए भी नहीं,
ऐसे चिंदी प्रेम की उन्हें जरूरत भी नहीं।
By Suman

Comments