अच्छी बात नहीं!!
By Gurnam
फिर वही ख़ता,
ये अच्छी बात नहीं,
करके देते हो जता ,
ये अच्छी बात नहीं....
तेरे दिए दुपट्टे को बालकोनी में टाँग के रखती हूँ,
मोहल्ले में सब से पूछा तूने मेरे घर का पता !!
ये अच्छी बात नहीं ....
और तेरे छिछोरे दोस्तों ने मुझे रूतबा क्या दे रखा है ??
मुझे सब चलता है पता !!
ये अच्छी बात नहीं....
मोटर साइकल दौड़ाते रहते हो रंग बेरंगे लिबास में,
क्या तुम इसको कहते हो अदा?
ये अच्छी बात नहीं ....
अच्छा लिखते हो और ठीक ठाक दिखते भी हो,
पर ये बचपना बेहूदा!!
ये अच्छी बात नहीं ....
कुछ बातें हम दोनों में राज़ रहें तो अच्छा है,
तुम सबको सब कुछ देते हो बता!!
ये अच्छी बात नहीं ....
By Gurnam

Comments