top of page

अच्छा है

Apr 18, 2023
1 min read

By Manish Upreti


सारे अरमानों को पावों तले दबाकर दुनिया से पलभर में बेखबर हो जाओ तो अच्छा है


उन्हें समझाने से क्या जो अब तक नहीं समझे सड़क पर बैठे अजनबी को हाल सुनाओ तो अच्छा है


तुम्हारी तकलीफ में रात भर जागी रही जो मां इक पल तुम भी उसके लिए जग पाओ तो अच्छा है


सलाह यह है कि दुनिया के हर रंग से वाकिफ हैं हम इन रंगों में कभी बदरंग भी हो जाओ तो अच्छा है


ये क्या? डर के कैसे कांपने लगे हो

बैठकर कभी डर के सामने डर को भी डाओ तो अच्छा है


अगर ये दुनिया पसंद है तुम्हें

कभी हमारा हाल सुन पाओ तो अच्छा है





क्यों सुनाते रहते हो बदनीसीबी के किस्से

कलम के खून से कभी कागज़ पर उतारो तो अच्छा है


बस साँसों में अटक जाते हैं सपने मेरे

जो कर ना पाए बस वही कर पाओ तो अच्छा है


सजते रहते हैं वो घूंघट में बस किसी एक के लिए तुम उनके ख्वाब सजाओ तो अच्छा है


भूखा ही रहता है पैसों का ये इंसान

तुम गरमाती धूप में किसी की प्यास बुझाओ तो अच्छा है


उठो सपनों के राजकुमार सूरज निकल आया है कभी जमीं की धूल भी खाओ तो अच्छा है


उकता कर सभी से दूर जाकर क्या करोगे

कभी पुराने यारों को घर पे बुलाओ तो अच्छा है


By Manish Upreti





Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page