Zindgi Ka Safar
Updated: Jul 29, 2025
By Khushbu Sharma
जिंदगी के इस सफर में मुसाफ़िर तो बहुत आया करते हैं,
कयी साथ चलते ते कयी पीछे ही छूट जाया करते हैं।
कुछ मुसाफ़िर इस सफर में अपने से हो जाया करते हैं,
जो साथ चलने की खुशी दे ना दे ,
बिछडने का गम जरूर दे जाया करते हैं💔।।
इस सफर में दोस्त तो बहुत बन जाया करते हैं,
कुछ निभा जाया करते हैं,
तो कुछ अपना बनाकर छोड़ जाया करते हैं।
जिंदगी के इस सफर में अच्छे या बुरे मोड तो बहुत आया करते हैं,
अच्छे मोड से तो गुजर सभी जाया करते हैं,
मगर कर लिया जिसने इस बुरे मोड को भी पार,
वही तो असल खिलाड़ी कहलाया करते हैं।
आती है बारी इस सफर में उसकी जिसे हम मौहब्बत बुलाया करते हैं,
बहुत ही बेहतरीन मैला लगा करता है इसका, यहाँ
लौग दिलों से खेलने आया करते हैं💔,
जिसमें कहा जाता है, मौहब्बत है हमें आपसे ,
फिर पता नहीं क्यूँ लोगों के दिल भर जाया करते हैं,
किया करते हैं व्यवहार अजनबियों सा ,
और हम उस मैले में अकेले तडप कर रह जाया करते हैं।
यहाँ लोग दिलों से खेलने आया करते हैं।
बहुत ही कम मुसाफ़िर बच जाया करते हैं,
जो अंत तक शिद्दत से आपका साथ निभा जाया करते हैं।
कितना अजीब सा सफर बनाया है ना उपर वाले ने,
जीना-मरना, मिलना- बिछड़ना, जैसे खेल सा बनाया है उसने।।
जब भी जाउंगी इस दुनिया को छोड़कर,
चाहुंगी बस एक ही सवाल करना,
नहीं है शिकायत कोई जिंदगी से मगर,
मानते हैं जिन्हें खुद से भी ज्यादा अपना
वही क्यूँ पराये हो जाया करते हैं?
By Khushbu Sharma

Comments