Yeh Toh Chand Hain - By Taarini Chadha
Written By: Taarini Chadha
Category: Poetry
Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026
In the luminous world of poetry, Taarini Chadha emerges with her evocative piece, "Yeh Toh Chand Hain". Participating in the Poetry and Creative Writing Competition 2026, her work delves into the metaphor of the moon, exploring themes of freedom, identity, and societal constraints. Her poem invites readers to reflect on the dichotomies of perception and reality, urging a deeper understanding of self-expression.
About the Work
"Yeh Toh Chand Hain" by Taarini Chadha is a profound exploration of the moon as a symbol of liberation and individuality. The poem's tone is contemplative, evoking a sense of introspection and challenge against societal norms. Through rich imagery and a questioning narrative, Chadha crafts a lyrical piece that questions control and celebrates the inherent freedom of the human spirit.
Yeh Toh Chand Hain
Original Submission by Taarini Chadha
आप कहते हैं कि हम चाँद हैं,
लेकिन आप चाँद को सबको दिखने से थोड़ी न रोकते हैं।
वो चाँद हैं, रौनक़ फैलाना तो उसकी फ़ितरत में है।
आप कहते हैं कि मैं चाँद हूँ,
फिर हमारे साथ रहने में इतना ग़म क्यों?
भला ऐसा थोड़ी न हुआ है कि सूरज चाँद से मिलने से मुकर रहा हो।
कोई मुझे ये तो समझाए, क्या सूरज भी चाँद से ख़फ़ा होता है, सिर्फ़ इसलिए कि उसका नूर औरों तक पहुँचता है?
आप कहते हो कि तुम चाँद हो,
मगर कभी चाँद को देखा होगा तो उससे थोड़ी न बोला होगा कि मुझे तुम्हारा आज का रूप पसंद नहीं आ रहा।
बड़ा पेचीदा मामला है ये।
कभी चाँद से ये कहकर देखिए कि मैं चाहता हूँ कि तुम अपने आप को बदल दो।
फिर शायद चाँद तुम्हें अपना रुख़ कभी न दिखाए।
तुम कहते हो कि तू चाँद है,
लेकिन कभी तुमने चाँद को पिंजरे में क़ैद करके थोड़ी न रखा होगा।
ये वजह देकर कि तुम्हारे दिल की चाह है कि चाँद सिर्फ़ और सिर्फ़ तुम्हारा रहे।
चाँद सबका होता है, किसी की मिल्कियत नहीं।
भला किसकी इतनी जुर्रत जो उसे क़ैद कर बैठे?
हाँ, लेकिन तुमने ऐसा ही किया होगा,
क्योंकि तुम्हारी बातें तो जताती हैं कि तुम्हारा चाँद के साथ कितना गहरा तआल्लुक़ है,
कि अगर तुम उससे किसी भी तरीक़े से पेश आओ, वो हमेशा समझ ही जाएगा।
हाँ, तुम सही ही होगे।
इसलिए तुमने चाँद को क़ैद जो कर रखा है।
पर मैं भी तो चाँद को जानती हूँ।
हाँ, इतना तो जानती ही हूँ कि मुझे पता है कि अगर कोई उससे तहज़ीब से पेश न आए, वो उसकी तरफ़ नज़रें भी उठाकर नहीं देखता।
भला ये तो चाँद है, उस पर ज़ंजीरें कहाँ से डाल सकते हो?
तुम कहते हो हम चाँद हैं,
फिर मेरे जिस्म पर इतनी पाबंदियाँ क्यों लगाते हो?
चाँद का दिल-ओ-दिमाग़ उसके हक़ का ही होता है।
हम चाँद हैं, पाबंदियों में होने के बावजूद हम चमकते हैं।
हाँ, हम चाँद हैं।
जनाब, क़फ़स में क़ैद नहीं होते।
About the Competition
The Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar celebrates diverse artistic expressions from around the globe. It invites participants to share their unique voices and perspectives, fostering a vibrant community of writers and poets. This competition highlights the beauty of language and creativity, providing a platform for both emerging and established artists to shine.
We extend our heartfelt gratitude to Taarini Chadha for her participation in the competition with her insightful poem, "Yeh Toh Chand Hain". Her contribution underscores the essence of artistic exploration and adds value to the rich tapestry of the competition. We look forward to seeing more of her compelling work in the future.
About Hashtag Kalakar
Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.

Comments