Unmmat Tanashah
By Aryasilpa Das Adhikari
उन्न्मत मत बन, उन्न्मत मत बन।
तेरी शक्ति मुझ से है
तेरी शक्ति हम से है
तेरा अहम भी तेरा नहीं
वह भी हमारी मत से है
उन्न्मत मत बन।
मत भूल, हम उनके पोती-नाती है
जिनहोने अंग्रेज़ों को मार भगाया था
और तू उनको पूजता है
जिसने अंग्रेज़ों के खजाने का भार उठाया था ।
बापू की लाठी
अब भी मज़बूत है
तू उस लाठी से दर
मैं अहिंसक हूँ, मैं निडर हूँ
तू मेरे सच्चाई से डर
मैं अहिंसक हूँ, मैं निडर हूँ
तू मेरे विचारों से दर ।
उन्न्मत मत बन, उन्न्मत मत बन।
नयी पीढ़ी देख रही है
याद रख, इस पीढ़ी की याददाश्त
कमजोर नहीं
हद्द ना कर पार तू
हद्द ना कर पार तू
तू लोक तंत्र से डर
जाति, धर्म से मत डरा मुझे
तू हमारी एकता से दर।
उन्न्मत मत बन, उन्न्मत मत बन ।
By Aryasilpa Das Adhikari

Comments