Udaan
By Lalta yadav
जिंदगी का अपना ही अंदाज है,
किसी के पास साथ है
किसी के पास आस है,
सड़क पर जो बच्चा था
क्यों वो अनाथ है?
हमदर्दी सबके पास है
जो दूर से अच्छी और पास से बेकार है,
ना अंधेरे का डर है ना अकेलेपन का एहसास है,
सड़कों पर न जाने कितने बचपन उदास है,
अच्छे कपड़े वाले खास है
वरना और तो सब ऐसे ही बकवास है,
अभी भी लोगों के पास ये सोच बरकरार है,
तभी तो सड़कों के हौसलों की इतनी मुश्किल उड़ान है.......
By Lalta yadav

Comments