top of page

Truth and Dare - By Ankita Saha

13 minutes ago
4 min read

Written By: Ankita Saha

Category: Poetry

Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026

In the realm of expressive poetry, Ankita Saha presents "Truth and Dare," a thought-provoking piece submitted to the esteemed Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar. This evocative work delves deeply into the intimate and complex dynamics within familial relationships. Ankita's exploration of truth and courage invites readers to ponder the unspoken questions that linger in the shadows of our closest bonds.

About the Work

Ankita Saha's poem "Truth and Dare" unfolds a tapestry of introspective questions and emotional honesty. Through a series of hypothetical inquiries, the poem captures the vulnerability and unexpressed emotions within family ties. The reflective tone and poignant imagery invite readers to confront the delicate balance between truth and dare in personal relationships, evoking a sense of empathy and introspection.

Truth and Dare

Original Submission by Ankita Saha

ट्रुथ ऑर डेयर

सोचा है कभी, जो अगर हम हमारे पेरेंट्स के साथ ट्रुथ एन डेयर खेलें, तो क्या होगा?

जो अगर वो ट्रुथ चुनें, तो क्या होगा?

अगर जो पूछ लें कि क्या ये दिल किस्मत से नाराज़ है कहीं?

जो अगर पूछ लें, हम कहीं उनके लिए बोझ तो नहीं?

जो अगर पूछ लें, हमने क्या सपने दबाए?

जो पूछ लें, कौन से अपने अब हो गए पराए?

जो उनसे पूछ लें कि सर पर ताज सजा हो, तो कैसा लगेगा?

क्या वो खुशियाँ जताएँगे या समाज का मुखौटा फिर सजेगा?

जो पूछ लें, किस्मत का पासा अगर आपकी तरफ होता, तो क्या होता?

जो पूछ लें उनसे, अगर परिवार की ज़िम्मेदारी न होती, तो ये शरीर कितने घंटे सोता?

अगर सवाल आ जाए कि फिर सपनों की उड़ान लेने का मौका मिल रहा है, क्या ये चिंता की नींद से उड़ पाते?

जो पूछ लेते कि हमसे हर परेशानी बाँटाओ, तो क्या ये दिल खोल लेते?

जो पूछ लेते, बेटी हो गई तो समाज के कितने ताने सुन रहे? खुद को जलाकर उसके पंखों को क्यों बुन रहे?

अगर जो पूछ लेते कि कितनी परवाह है हमारी, तो क्या असली आँकड़ा बता देते?

जो पूछ लेते कि क्या गिले-शिकवे अपनों से, क्या हमें ये समझा देते?

जो सपने सजाए हमारे लिए, वो कहीं उनका ख़्वाब तो नहीं?

ये जो पूछ लिया होता! अगर बंधनों से आज़ाद होता ये पंछी, तो किसकी आँखियों में खोता?

अगर जो कह देते कि डेयर लेंगे, तो क्या ये कर पाते?

जो माँग लेते पूरा दिन बिन चिंता का, तो क्या ये गुज़ार लेते? कहते अगर कि फिर जवानी जियो, तो क्या ये वृद्ध शरीर फिर हँस लेता?

जिन गुरुओं को हम भगवान मानते हैं, अगर उनसे कुछ माँग लेते, तो क्या वो वरदान दे देते?

जिस चाँद को हम निहारते थे, कह देते अगर वो नाम, जिसे कहने के लिए बरसों से तरसते थे, तो क्या वो उसे अपना लेते?

जो कह देते, टूटे रिश्तों को जोड़ो, तो क्या ये अपने मनभेद मिटा लेते?

कह दें अगर, हमारे सपनों में साथ दो, तो कहीं ये उनका दबाव न होता?

अगर मेरा परिवार डेयर चुनता, तो कैसा होता?

अगर जो मुझसे पूछ लें, तो मैं क्या चुनती?

ट्रुथ की राह पर होती या डेयर की मुट्ठी बुनती?

अगर ट्रुथ ले पूछ लेते कि जो दर्द छुपा है, वो कह दो, तो क्या मैं बता पाती?

अगर बोल दें वो, "गुड़िया, इतनी बड़ी कब हुई कि हमसे बातें छुपाए?"

तो क्या अपने सपनों की अहमियत जता पाती?

अगर जो पूछ लें कि याद आने पर भी क्यों नहीं बताते हो?

जो पूछ लें कि क्यों "सब ठीक है" ये कहकर बहलाते हो?

अगर पूछ लेते कि क्यों ये अनजानी नाराज़गी छुपा रखी? अगर जो पूछ लें कि तू पक्का खुश है, तो सही?

सोचो, जो मैं सच बता दूँ, कह दूँ कि मन लगता है या नहीं? जी रही या दिन काट रही हूँ,

तरह किसी... जो कह दूँ इनसे कितना है प्यार,

जो कह दूँ, सता रहा कितना ये संसार

अगर जो कह दूँ कि आपकी चिंता के पिंजरे से आज़ादी चाह रही,

अगर कह देती कि अच्छा लगता है इनका जता देना हक़ हम पर, पर हमारी खुशियों पर नहीं।

जो मैं डेयर चुन लेती, तो कहीं अकेली उड़ान लेने तो नहीं भेज देते?

जो अगर डेयर ले लेती, तो फिर कॉम्पिटिशन का घोड़ा तो नहीं बना देते?

जो कह देती डेयर, तो कहीं समाज के बंधनों से न बाँधते? या क्या पता, ये अपनी दुनिया को हमारी दुनिया में सजा लेते?

क्या होता, जो डेयर में हमसे माँग लेते समय, जो पूरा उनका होता?

क्या होता, जो माँग लेते वो बच्चा, जो कभी उनके सामने दिल खोलकर था रोता?

जो माँग लेते वो भविष्य, जहाँ मैं खुश हूँ?

जो अगर कह देते पूरे करने वो सपने, जिनमें मैं गुम हूँ?

खुश तो बहुत होती, पर रहती फिर भी नाराज़गी

खेल में भी इनकी ज़िद क्यों सिर्फ़ मुझे ही जिताने के पीछे है पड़ी?

जो अगर ये बता दें हर बात, तो क्या हम समझ जाते?

जो अगर ये कह दें परेशानियाँ, तो क्या हम संभाल लेते?

अगर जो कह दें उनके कष्ट, तो क्या बोझ थोड़ा कम होता? जो रख दें हम पर विश्वास, तो क्या होता?

शायद अगर हमें समझने देते, तो आज हर घर खुशियों का आँगन बोता।

आज हर घर में एक श्रवण पल रहा होता। जो अगर ये खुद को चुन लें, तो कैसा होता?

अगर पेरेंट्स के साथ ट्रुथ एन डेयर खेलें, तो कैसा होता? अगर ट्रुथ एन डेयर खेलें, तो कैसा होता?

* Ankita Pijush Saha

* 9326418363

* ankitapijushsaha@gmail.com

About the Competition

The Poetry and Creative Writing Competition 2026, hosted by Hashtag Kalakar, is a celebration of literary creativity and expression. It provides a platform for writers and poets from diverse backgrounds to showcase their talents and share their unique voices. This competition is a testament to the power of words in connecting and inspiring individuals across the globe.

We extend our heartfelt thanks to Ankita Saha for her poignant contribution, "Truth and Dare," to the Poetry and Creative Writing Competition 2026. Her exploration of familial truths and dares offers readers a profound reflection on the complexities of human relationships. We wish Ankita continued inspiration and success in her creative journey.

About Hashtag Kalakar

Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.

 
 
 

Recent Posts

See All
Architecture of Refusal - By Hardik Harchandani

Written By: Hardik Harchandani Category: Poetry Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026 Introducing "Architecture of Refusal," a poignant poetic piece by Hardik Harchandani, feature

 
 
 
Footnotes - By Hardik Harchandani

Written By: Hardik Harchandani Category: oratory poem Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026 Hardik Harchandani presents "Footnotes," a captivating oratory poem, as part of the Poe

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page