top of page

The Woman

Jan 6, 2023
2 min read

By Anip Kumar


This is the poem dedicated to all the woman across the globe and for being the unique identity in themselves . For making this world beautiful , for working tirelessly day in day out both within four walls and outside and contributing immensely in the success stories. This is to salute womanhood ,with my utmost gratitude & thankfulness.


जीवन ज्योत जलाने वाली ,

दर्द सहकार भी जन्म देने वाली ,

अपनी ममता की छां तले ,

जीवन को सावारने वाली ,

तुझमे ही वास करती ,

जगत जन्नी माँ दूर्गा , माँ काली |


क्या है ऐसा जो तु नहीं करती ,

त्याग की हो मुरत तुम ,

तुझसे ही तो है ये प्रकृति |

कोमल भले हो काया तेरी ,

पर अटूट है तेरी इक्षाशक्ती ,

तेरी ही कला से सुन्दर है ये संपूर्ण शृष्टी |


माँ बनकर तूने चलना सिखाया ,

बहन बनकर हसना तो दोस्त बनकार जीना सिखाया ,

पत्नी बन साथ चलकर हर राह किया आसान ,

बेटी बनकर तूने ही तो रौशन किया मेरा जीवन ,

मेरे नाम से जुडकर तूने मुझको ही दिया सन्मान |





तु ही अपने प्रेम से सींचकर हर घर को सवारती ,

बजा अपने हूनर का डंका ,

समाज को नया राह दिखाती ,

हर मुशकिल को चीरकर ,

एक नया आयाम बनाती ,

कुन्दन सा है वयक्तित्वा तेरा ,

तपकर भी तु और निखर जाती |


शिव की शक्ति हो तुम , कृष्ण की हो राधा ,

हम सब मे प्रकृति -पुरूष दोनो है आधा -आधा ,

भिन्न नहीं पुरूष और नारी का वजूद ,

हर पुरूष मे बस्ती है एक नारी ,

हर नारी मे भी है पुरूष मौजूद |


भेद नहीं दोनो मे , हम है एक समान ,

आओं मिलकर करे एक दुजे का सम्मान ,

मिलकर मिटाये कुरितियो को हम ,

करे एक नए समाज का निर्माण |


By Anip Kumar




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page