top of page

Teej Tyohar

Nov 1, 2022
1 min read

By Samira Gupta


वाह रे, ये तीज–त्यौहार हमारे

हाय रे, ये तीज–त्यौहार हमारे

कभी वाह रे तो कभी हाय रे...


यूंँ तो लाते हैं मस्ती और खुशियांँ अपने संग

पर कभी, यही बन जाते हैं उदासियों का सबब





यूंँ तो लाते हैं सजने संवरने के बहाने अपने संग पर कभी, यही बन जाते हैं आईने से मुंँह मोड़ने का सबब


यूंँ तो लाते हैं पकवानों की भीनी सुगंध अपने संग

पर कभी, यही बन जाते हैं बेस्वादी का सबब


यूंँ तो लाते हैं मेले तमाशों की रौनक अपने संग

पर कभी, यही बन जाते हैं लोगों से कतराने का सबब


बगिया महकी तो वाह रे

डाल से गिरी गर पाती तो हाय रे...


चाहे हो वाह रे चाहे हो हाय रे

ये हैं हमारी संस्कृति की पहचान

इनसे ही है हमारी आन बान और शान

इनसे ही है हमारी आन बान और शान...


By Samira Gupta





Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page