Tasveeron Ko
By Samira Gupta
यूँ ही कभी कभी देख लिया करो
संदूकों में बंद पड़ी तस्वीरों को
ख़ूबसूरत लम्हे क़ैद हैं जहाँ
अपनेपन का एहसास है जहाँ....
धूल जो हटेगी तस्वीरों से
मन का आईना भी चमक उठेगा
हर मुस्कुराती तस्वीर के साथ
आपका चेहरा मुस्कुरा उठेगा...
बेबाक़ हँसी आ जाएगी
अपनों पे प्यार आ जाएगा
कहीं आँख नम हो जाएगी
ज़िंदगी से फिर प्यार हो जायेगा....
यूँ तो हैं ये तस्वीरें बेजान
फिर भी भर देतीं हैं जिस्म में जान
माना हैं ये बेज़ुबान
पर जगा देती हैं ये सोए अरमान...
बस, यूँ ही कभी कभी देख लिया करो
संदूकों में बंद पड़ी तस्वीरों को…
By Samira Gupta

Comments