top of page

Tamaam

Feb 11, 2023
1 min read

By Kiran Tekawade


तमाम आँसू इकट्ठा होकर आँख में बैठे थे

पहले कौन कहेगा इसी ताक में बैठे थे

तुमने हिम्मत कर के पूछा, 'आज कुछ कहोगे नहीं?'

एक अजीब सी मुस्कान जवाब में निकली

'लगता है आज कुछ तय कर के आए हो?'

वापस वही अजीब सी मुस्कान

फिर न मैंने कुछ कहा न तुमने

आँखों की बात नहीं करते

कुछ अनकहा समझकर

दोनों बदन अपने आप उठ खड़े हुए




फिर एक आखरी लिपट और एक अजीब सी मुस्कान के बाद क्या हुआ?

कुछ ठीक से याद नहीं

शायद तुम मुँह फेर के चल पड़ी थी

ऐसा लगा कि कुछ बाकी रहा है

तुम जा तो रही थी लेकिन

तुम्हारे कदम हमेशा से कुछ धीमे से लगे

और मैं भी न जाने कितनी देर खड़ा रहा वहीं पर


तुम को था इंतज़ार कि मैं रोकूँगा..

और मुझ को था यकीन कि तुम पलटोगी..!


By Kiran Tekawade





Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page