Taklif Hai Kya Koi Puchhe To
By Ajay Jaal
तकलीफ है क्या कोई पूछे तो
सब हाल बया हम कर देंगे
जितने भी कर्ज़ है आलम के
एक साथ अदा हम कर देंगे
आँखों से जता देंगे ग़म को
या खून से साबीत कर देंगे
कोई हाथ तो रक्खे कंधे पर
ये जाँनिसार हम कर देंगे
तकलीफ है क्या कोई पूछें तो
सब हाल बया हम कर देंगे
चेहरे पर है मुस्कान मगर
ये दिल अंदर से रोता है
मैं खुद से पूछूं बार-बार
हर बार क्यूँ ऐसा होता है
है यहां बहोत से लोग मगर
ये सोचने वाला कोई नही
है क्यूँ उदास मेरे यार बता
ये पूछने वाला कोई नही
कोई यार बने दिल-दार बने
उसको हम दिल मे घर देंगे
तकलीफ है क्या कोई पूछे तो
सब हाल बया हम कर देंगे
तकलीफ है क्या कोई पूछे तो
सब हाल बया हम कर देंगे
जितने भी कर्ज़ हैं आलम के
एक साथ अदा हम कर देंगे
By Ajay Jaal

Comments