top of page

Sunahri Dhool

Apr 10, 2023
2 min read

By Sansha Mishra


“ए भोले ! बरसात में ‘ फगुनिया की गुफा ’ के पास मत जा रे, उसके रोने की आवाज़ आती है।”

“क्यों माई?”

“चुप कर ! जितना कहूँ उतना कर, वरना उसका भूत तेरा कलेजा काट खाएगा।”

पुलिया के उस पार, गाँव से लगभग ३० कोस दूर बड़ा पुराना सा एक टूटा, मटमैला साइन-बोर्ड था। धूल की परतें उस इलाक़े के कई राज छुपाती थीं। और धूल भी कोई ऐरी-गैरी नहीं साहब, ‘सुनहरी धूल’। सूरज की रोशनी में पैरों तले मानो एक-एक कतरा विशुद्ध माया। कुछ लोग कहते की एक तोला धूल की क़ीमत लगभग खरे सोने जितनी है। बात ग़लत भी नहीं, आख़िर उस जगह के ठेकेदार बाबू ऐम्बैसडर से उतरते, सफ़ेद क़मीज़, सफ़ेद पतलून, काले जूते, काले चश्मे और कलाई पर चमचमाती सुनहरी घड़ी। उनकी कार उस धूल को उड़ाती चली जाती।


“इन जाहिल गाँव-वालों ने ‘फगुनिया की गुफा’ का ख़ौफ़ फैला रखा है, वरना वहाँ कुछ है नहीं।”

पर्मिट ग्रांट होने के बाद कुछ बाशिंदों के घर क्या टूट गए, हरामियों ने भूतिया कहानी बना डाली साहब, आप चिंता मत करिए, खुदाई कल से शुरू हो जाएगी।”, ठेकेदार बाबू के अर्दली ने खिसियाते हुए कहा। ठेकेदार बाबू सर हिलाकर गाड़ी में बैठ चल पड़े।





दूर छिपा नालायक भोले यह सब देख-सुन रहा था। “देखूँ तो कौन आता है” सोच कर आगे बढ़ा गुफा तक। माई ठीक कहती थी, बारिश में गुफा पास आने वाले को निगल जाती है।


न जाने भोले कहाँ गया ? आजकल दिखता ही नहीं, बिलखती उसकी माँ हर पल सिर्फ़ ‘फगुनिया की गुफा’,’फगुनिया की गुफा’ बड़बड़ाती रहती है। बाँवली बेचारी।


पर इससे क्या ? ठेकेदार बाबू तो आज भी अपने सुनहरी घड़ी से गाँव के सभी लोगों का समय तय कर रहे हैं। और उस ही गाँव-भर में उड़ती इस धूल ने गुफा की अनगिनत चीखें, माई की सिसकियों और कई मासूम किलकारियों को दफ़ना दिया है।


सही कहा था किसी ने, इस धूल की क़ीमत और चमक दोनों ही बड़ी महँगी हैं।





प्रेरणा- माइकाकीखदानोंमेंप्रचलितबालमज़दूरी।


By Sansha Mishra




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page