Sukoon
By Y. Deepika
क्या है ये सुकून ?
वो, जो दादाजी के छुपाये हुए चीज़ों को छुपकर खाने से मिलती है।
या फिर वो, जो अपनी दादी के साथ मिलकर उनके बचपन के खेल खेलने में मिलती है।
या फिर वो, जो माँ के गोद में सब कुछ भूल कर सोने पर मिलती है।
या फिर वो, जो पापा को मुश्किल से "मैं आपसे प्यार करती हूँ पापा" बोलकर गले लगने से मिलती है।
या फिर वो, जो अपने भाई - बहन के साथ मिलकर हर चीज़ के लिए लड़ने पर मिलती है।
या फिर वो, जो अपनी पति के साथ मिलकर हर मुश्किल को आसान बनाने पर मिलती है।
या फिर वो, जो अपने बच्चो को गोद में सुलाकर लोरी सुनाने पर मिलती है।
या फिर वो, जो अपने पोता - पोती को अपने तज़ुर्बे कि कहानियां सुनाने पर मिलती है।
By Y. Deepika

Comments