top of page

Shikayat

Apr 9, 2023
1 min read

By Mohammad Imran Khan


मैं ख़्वाबों में उनका तसव्वुर करना चाहता हूँ l

मगर वो इसको मेरी गलत-फहमी समझ लेंगे ll


मैं उनको ख्यालों में याद आना चाहता हूँ l

मगर वो इसको बुरा ख़्वाब समझ लेंगे ll


मैं उनके बुरे वक़्त में काम आना चाहता हूँ l

वो इसको मेरी मजबूरी समझ लेंगे ll


मैं रात-भर जागकर उनको सोचना चाहता हूँ l

वो मेरी सोच को मेरी बीमारी समझ लेंगे ll





मैं अब उनको भूलना चाहता हूँ l

वो इसको मेरी याद्दाश्त की कमज़ोरी समझ लेंगे ll


मैं टक-टकी लगाकर उनका दीदार करना चाहता हूँ l

वो इसको मेरे जिस्म की हवस समझ लेंगे ll


कमबख़्त मैं उनकी ख़ातिर अपनी जान भी दे दूँ l

मगर वो इसको मेरी ख़ुदख़ुशी समझ लेंगे ll


मैं उनकी सारी शिकायतें उनसे करना चाहता हूँ l

मगर वो इसकी भी शिकायत ख़ुदा से कर देंगे ll



By Mohammad Imran Khan




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page