top of page

Safed Saree

Nov 7, 2022
1 min read

By Aarzoo Goel


एक लड़की सबसे दूर, अकेली, गुमसुम, चुप-चुप सीं रहा करती थीं

दिल में गहरे राज़ छपा रखे थे उसने, आँखें उसकी सारे दर्द बयान करती थीं

शायद कुछ कहना था उसको, पर ना जाने किससे डरती थी ॥

प्यार, जज़्बात, दोस्ती, रिश्ते-नातों से था परहेज़ उसको

एक छोटे से पिंजरे में क़ैद कर रखा था उसने ख़ुद को

सपनों के पंख लगाए खुले आसमान वो भी उड़ने की चाह रखती थीं

शायद कुछ कहना था उसको, पर ना जाने किससे डरती थी ॥




कुछ पल पहले तक अपनों के बीच में वो रहा करती थीं

सबके साथ बैठ हँसती थीं, खेलती थीं, गुनगुनाया करती थीं

अब बात कुछ और थीं, दुनिया उसको ख़ुद से अलग देखती थीं

नीले, गुलाबी, पीले रंगों जेसी थीं वो, पर अब ना जाने क्यों सफ़ेद वो साड़ी पहना करती थीं

शायद कुछ कहना था उसको, पर ना जाने किससे डरती थी ॥

एक शख़्स को देखा था मैंने, उसके दिल के झरोखे में

झूठ बोलता था, वो रखता था उसको धोखे में

बोलता था बाहर ना निकल इस दुनिया में, तु जल जाएगी, तु मर जाएगी

हवस की भूखी है ये दुनिया, ये दुनिया तुझको खा जाएगी

बस इसी लिए वो अपनी हर आरज़ू दिल में ही दफ़नाये रखती थीं

शायद कुछ कहना था उसको, पर ना जाने किससे डरती थी ॥


By Aarzoo Goel





Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page