top of page

Raju Ki Azadi

Nov 22, 2022
2 min read

By Sumeet Kumar


देश मे चारो ओर हर्षोल्लास है

आज स्वतंत्रता का दिन है

कपड़ो से लेकर मन तिरन्गे मे रंगा हुआ है

स्कुल, कॉलेज, ऑफिस सब इसी रंग से भरे हुए है ।


इन सब के बीच आज राजू भी खुश है

और हो भी क्यों नहीं

सुबह जब एक ट्रक के जोरदार हॉर्न से उसकी नींद खुली

तो दूसरी तरफ स्कुल बस मे जा रहे बच्चो को देखकर उसे लगा की आज तो तिरन्गे का दिन है ।





तिरंगा- हमारा गौरव, हमारी आज़ादी का सुचक

राजू के लिए तिरंगा खैर कई साइज मे आता है

छोटा- दो रूपये, मीडियम-चार और बड़ा-आठ रूपये

वो तिरंगा बेचते वक़्त ज़ोर -2 से जय हिन्द चिल्लाता है

हर आने जाने वाले को नंगे बदन राजू देशभक्ति की चादर ओढ़ाता है

यहाँ से खाली होकर दोपहर मे वो बस्ती के मंदिर जाएगा

वहां आज लड्डू मिलता है

फिर बाजार के सरकारी स्कुल,

वहां तो रात के खाने का भी इंतज़ाम होता है ।


मतलब आज राजू आज़ाद है

रोज आती-जाती गाड़ियों की मिलने वाली गालियों से राजू आज आज़ाद है

अपनी बहन को गोद मे लेकर उन्ही गाड़ियों के शीशे नीचे उतरवाने से आज़ाद है

सुबह-शाम के खाने की फ़िक्र से भी वो आज आज़ाद है


दोपहर तक की बिक्री के बाद राजू एक तिरन्गे के साथ सड़क पर ओझल हो जाता है

पर अपने पीछे एक सवाल छोड़ जाता है-

की आज़ादी आखिर क्या है?

हमारी और उसकी आज़ादी मे इतना अंतर क्यों है?

मतलब नहीं समझ आये तो तिरन्गे पर ही गौर कीजियेगा,

मतलब शायद खुद ही समझ आ जाएगा

की क्या देश की आज़ादी मे उसकी आज़ादी छिपी है

या उसकी आज़ादी मे देश की।


By Sumeet Kumar










Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page