Poems Titled Perception and Absolute Truth - By Gaurav Ranj
Updated: Aug 28
Written By: gaurav Ranj
Category: poetry
Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026
Gaurav Ranj presents his evocative collection "Poems Titled Perception and Absolute Truth" in the poetry category of the Poetry and Creative Writing Competition 2026. His work delves into the intricate layers of human perception and the elusive nature of truth. Part of Hashtag Kalakar's esteemed competition, his poetry invites readers to contemplate varied perspectives on existence and emotional depth.
About the Work
Gaurav Ranj's poetry weaves a tapestry of introspective themes, exploring the multifaceted nature of perception and truth. His work employs vivid imagery and philosophical musings, encouraging readers to reflect on the subjective nature of reality. The poems are imbued with a sense of emotional depth and human experience, offering a poignant examination of life's complexities.
poems tittled perception and absolute truth,
Original Submission by gaurav Ranj
1. खूब जानता था वो लौटने की कोई सूरत नहीं होगी मगर, एक वादा था साथ चलने का तो चलता गया, चलते काँच के ग्लास मे रखे पानी जैसा हूँ मैं, जिधर से देखो वैसा हूं मैं, किसी के लिए आधा खाली हूँ मैं, किसी के लिये आधा भरा हूँ मैं, कोई बोलेगा पानी के ऊपर हवा हूँ मैं, कोइ कहेगा अभी आधा भरने की गुंजाईश हू मैं, ये सब सच है मगर पूरा सच कोई भी नहीं, हर नजरिये का अपना सच हूं मैं
2. है सब मंजिल पे पहुचने को लोग, उसने सफ़र को ही मंजिल मान लिया तो चलता गया, कैसे तय होगी उसकी मोहब्बत की हद, पलट दिया हर पैमाना, हद से गुजरता चला गया,इंसानों के समझ के बाहर का था वो मगर, जब उसके रब ने उठाई उंगली तो वो खुद मे सिमटता चला गया,
3. क्यूँ हाथ उठा के आसमान मे रब को खोजते हो, वो देखो नजरे झुकाए सड़क किनारे एक गरीब बैठा है, इन्सान अगर इन्सान के काम ना आ पाया, fir गंगा नहाओ या हज को जाओ बेकार है, मत करो वही गलती जो सदियों से करते आए हों, प्यार और अमन बाँटो, जन्नत यही है, क्या करोगे इतनी दौलत और शोहरत का, जोरात चैन से सो ना पाए सब haram है, किसने रखा रोटी की कीमत और दवाई का मोल, रब ने हवा पानी नींद और साँस सब मुफ्त कर रखा है, कहीं तो चूक हो गई हम सबसे, अब इस चलन को दुरुस्त किया जाए तो अच्छा है
4. क्या कहने अगर दवा भी उसी से मिल जाए, जिससे दर्द मिला हो, सिलसिला जो अधूरा सा था वो पूरा हो जाए, हमारी नहीं ये तालीम कि हम गुरूर मे रहे, वो हाथ तो बढ़ाये और हम मोम हो जाए , पुरानी लकीरों को पीटने से क्या फायदा, नए दौर मे कोई नया शेर हो जाए, ऐसा हो सकता है क्या रंज को राहत की तलाश ना हो, शाम ढले और आसमान मे चांद ना आए
5. सुना है अब मशीने ही सारा काम करेंगी, लेकिन वो मम्मी जैसा प्यार कैसे करेंगी, नानी जैसा दुलार कैसे करेंगी, नानू जैसा हाथ नहीं पकड़ेगी वो, स्कूल की टीचर जैसा समझायेंगे क्या, वो शिवाय तो नहीं बन पायेंगी, मशीने तो मशीने हैं वो ज़ज्बात कहां से लाएगी, वो मम्मी, टीचर, नानी, नहीं बन पाएँगी
About the Competition
The Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar is a celebration of literary creativity, offering a platform for poets and writers to share their unique voices. This competition attracts diverse submissions, showcasing a rich tapestry of themes and styles from around the world.
Thank you, Gaurav Ranj, for sharing your thought-provoking collection "Poems Titled Perception and Absolute Truth" with us in the Poetry and Creative Writing Competition 2026. Your insightful exploration of perception and truth has undoubtedly enriched the literary tapestry of the event.
About Hashtag Kalakar
Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.




Comments