top of page

Organ Donation

Oct 29, 2022
2 min read

By Shivali Bhardwaj


शरीर ना होगा काम का एक दिन खाक हो जाना है

मर के एक दिन सबने मिट्टी में मिल जाना है


क्या समझेगा कोई बेबसी उनकी

जो दरबदर भटक रहे है

अपनो की जान बचाने के लिय

कभी किडनी तो कभी लीवर ढूंढ रहे है


किसी की दिल की धड़कन रुकने वाली है

तो किसी की आंखों की रोशनी अंधेरा करने वाली है

रोज जिंदगी को कम होता देख

कुछ लोगो की ख्वाइशे अधूरी रहने वाली है





समय कब पलट जाए पता नही चलेगा

कब किसी के घर का चिराग बुझ जाए हमे एहसास नहीं होगा

तुम समझोगे उनकी तकलीफों को

बस एक बार उनकी जगह तुम्हे अपने आप को रख कर देखना होगा


किसी के भुजते दीपक को हम भुजने से रोक सकते है

करके हिम्मत थोड़ी सी हम कईओ की जान बचा सकते है

रूह तो एक दिन छोड़ देगी साथ हमारा

हम करके अन्गधान एक पुण्य जरूर कमा सकते है


ये चमड़ी अंत में जल कर राख हो जायेगी

कर देना धान इसका किसी को शरीर ढकने के काम आयेगी

जाते जाते भी किसी के चेहरे की मुस्कान बन जायेगी

तेरी ये जिंदगी किसी के लिए रब तो किसी के लिए फरिश्ता बंजाएगी


ये धड़कन तेरी एक दिन बंद हो जायेगी

कर देना धान इसका किसी की जीने के काम आयेगी

मरने के बाद भी दुआएं मिलेंगी तुझे

किसी की धड़कन बनकर तेरे नाम की जीत हो जायेगी


ये आंखें तेरी एक दिन अंधेरा ले आयेंगी

कर देना धान इनका किसी की जिंदगी रोशन हो जायेगी


दुखो की बजाए हम जिंदगी को खुशी से जीयेंगे

ना मरने से पहले प्छताबा होगा ना मरने के बाद होने देंगे

मौत को हमेशा बरधान समझ कर चलेंगे

दुखो की जगा हम जब मौत का जश्न मनाएंगे

देकर किसी को जीवन दान ,हम अमर कह लायेंगे

किसी की धड़कन बनकर जीयेंगे तो

किसी की जिंदगी रोशन बनायेंगे

हम किसी के घर का चिराग लौटाकर

उनके घर की खुशियां वापिस लायेंगे


By Shivali Bhardwaj




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page