top of page

Nit Rann Mein Utrungi...

Apr 10, 2023
1 min read

By Vinayak Pratap Singh


नियती का अपनी है ज्ञान किसे

आकाश की उंचाई का है अनुमान किसे

फिर भी हूँ दिल में मैं प्रण लिए

नित रण में उतरूंगी विजयतिलक के लिए



माना कि है पथ दुर्गम समक्ष

माना कि परिस्थितियाँ हैं नहीं मेरे पक्ष

तो हूँ मैं भी तैयार

करने चुनौतियों पर प्रहार


हूँ दिल में प्रण लिए

नित रण में उतरूंगी विजयतिलक के लिए



माना कि निराशाओं ने है दामन पकड़ा

मान कि आशाओं पर लग गया है पहरा

पर समय अब वह भी आ गया है

बनने जा रही मैं सफलता का एक नया चेहरा


हूँ दिल में प्रण लिए

नित रण में उतरूंगी विजयतिलक के लिए






माना कि दुनिआ की किताबों में

दुर्बल ही लिखा है स्त्री की पंक्तिओं में

पर लिखे हुए को ही मिटाने

तो दिया है माँ ने ये जन्म मुझे


हूँ दिल में प्रण लिए

नित रण में उतरूंगी विजयतिलक के लिए



माना की बहुतों की नज़रों में

काबिलियत बहुत नहीं है मुझमें

पर धृतराष्ट्र जैसी इन नजरों को

बदल दूंगी मैं पहनकर विजय मुकुट को


हूँ दिल में प्रण लिए

नित रण में उतरूंगी विजयतिलक के लिए



संघर्ष तो जीवन पर्यंत का हिस्सा है

जीवन के हर पल में इसका एक अहम किस्सा है

निखरूँगी मैं करके श्रृंगार

संघर्षो से बने ताज और तलवार


हूँ दिल में प्रण लिए

नितरणमेंउतरूंगीविजयतिलककेलिए



By Vinayak Pratap Singh





Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page