Naye Vichar , Nayi Disha
By Sarika Vishal Dabhade
चलो आज कुछ नया सोच , नया अनुदान करते हैं
अपने विचारों को नई दिशा प्रदान करते हैं ...
Tax जो जनता न भरे , तो government लेती है penalty
रास्तों में जो गड्ढे मिले , क्या मिलेगी हमें royalty
ऐसे कुछ मुद्दे ध्यान में रखकर, अपना वोट दान करते हैं
अपने विचारों को नई दिशा प्रदान करते हैं ...
75 साल की आज़ादी के बाद भी
गाँवों में नहीं रास्ते , पानी और बिजली
उन गाँवों में नई जान डालने का प्रयास करते हैं
सही में जो कुछ कर गुज़रे , उसे ही प्रधान करते हैं
अपने विचारों को नई दिशा प्रदान करते हैं ...
पर्यावरण की पूजा है , इस धरा की पूजा
इसमे नहीं होगा किसी का मत दूजा
क्यों इस धरा की कुरेद कर मिट्टी
POP के पहाड़ बन रहे, हटा कर गिट्टी ...
घर - घर , गली - गली , मूर्ति स्थापना की रीत चली
इन रीति रिवाज़ों को बदलने की पहल करते हैं
एक शहर , एक मूर्ति का चलन करते हैं
चलो आज कुछ नया सोच, नया अनुदान करते हैं
अपने विचारों को नई दिशा प्रदान करते हैं ...
नेता जो बात करें development की खास
Media बस उन्हें दिखाए , न दिखाए कोई बकवास
एक दूसरे पर छीटा कशी को ban करते हैं
जो करे विकास की बात , उनका ही सम्मान करते हैं
देश की जो बात करे उसका ही मान करते हैं
चलो आज अपने विचारों में नई जान भरते हैं ...
By Sarika Vishal Dabhade

Comments