top of page

MY POETRY & CREATIVE WRITING COLLECTION - By Anjali Kumari

3 hours ago
7 min read

Written By: Anjali Kumari

Category: Poetry

Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026

Anjali Kumari, writing under the name "From pen to poetry," has submitted a remarkably evocative piece titled "MY POETRY & CREATIVE WRITING COLLECTION" to the Poetry and Creative Writing Competition 2026. Her collection, rich with introspective and emotive poetry, invites readers to explore themes of personal growth, nostalgia, and emotional resilience. Each poem in the collection is a testament to Anjali's ability to weave intricate feelings into words, offering a reflective journey through life's myriad experiences.

About the Work

Anjali Kumari's collection blends nostalgia with hope, capturing life's essence through vivid imagery and emotional depth. Her poetry delves into themes such as love, loss, and the passage of time, using a mix of both English and Hindi verses. The collection stands out for its ability to evoke a sense of longing and connection, inviting readers to reflect on their own experiences. Anjali's work is a beautiful tapestry of emotions, skillfully crafted to resonate with the soul.

From pen to poetry

Original Submission by Anjali Kumari

MY POETRY & CREATIVE WRITING COLLECTION

Submitted for the National Creative Writing And Poetry Competition

Date of Submission: October 31, 2026

INDEX (अनुक्रमणिका)

1. Tyranny of tears ......................................... Page 2

2. My granny’s first love ................................... Page 3

3. तुम और जिंदगी ............................................ Page 4

4. बारिश और तुम ............................................. Page 5

5. दरिया और आसमाँ ........................................... Page 6

6. ज़ख़्म का सफ़र ........................................... Page 7

7. सपनें और संघर्ष .......................................... Page 8

8. पुनर्मिलन ................................................ Page 9

9. आख़िर क्यूँ .............................................. Page 10

10. लक्ष्य की राह ........................................... Page 11

Tyranny of tears

My tears have dried

As I can’t remember

When,I had last cried

Gone are the times

When I felt bad

Made my heart out

And hugged my dad

I used to cry a lot

Whenever I felt sad.

Today,when I see

myself. in the mirror

I realised that

I ain’t the girl I was

Perhaps,I have forgotten

My noble cause

The child in me has died

naughtiness has gone

There is no room for people

To stay in my zone

Many have tried

At the end,they all cried

With a sense of regret

On their own fate

I am a mere mortal

Left with a cold heart

And a tough mind

Which never shows

The pain i am hiding behind

Nobody can tell

What’s going on in my mind

I don’t know

What made me this

From a lovely butterfly

To a tough fish

Who is pushing herself

For the god wish

There is a ray of hope

That god is with me

He will make things alright

And ,I could

make my parents glee

I am waiting for the day

With that hope of ray

One day my parents will also cry

Not due to sorrow,but

Out of proud and joy

My mates will be happy

My soul will be free

Till the eternity

As I will be there

For people who need me

My granny’s first love

It was the summer of 1960 in the air

,My granny, being a shy teenager,

Left for the fair to attend the fair

,Decked in a royal blue frock and scarf,

With a red ruby necklace.

All set to charm her prince,

Who was not much

into those lovesick affair

.But fate had its own will

To break his despair:

A wind blew by divine will,

Carrying her dupatta in the still,

Landed straight onto his head,

As if it was searching him for a decade.

He was frozen in this chaotic fair.

The world seemed to stop and stare

As their eyes locked, sealing their fate.

They realised this quite later:

one glance and one dupatta,

was enough for this pair

A signal was given to their heart

They were meant to be with each other

From the very start.

तुम और जिंदगी

मिट्टी की खुशबू

बारिश की पहली बूंद,

गर्मी की छांव चाहे

सर्दी की धूप।

न जाने क्यों ये आलम

अब ठहरता नहीं,

तुम्हें याद किए बिना

ये दिन गुज़रता नहीं।

महताब और रात की रानी

या बहते झरने का पानी।

आफ़ताब और सूरजमुखी के फूल

या थिरकती आंधी की धूल।

इतने सालों के बाद भी

ऐसा क्यों इक़रार होता है?

कुदरत की हर झलक में

तुम्हारा ही दीदार होता है।

बहारों में गूंजती

कोयल के सुर

या ख़िज़ां (पतझड़) में फैले

सबा (सुबह की हवा) का सुरूर।

ज़िंदगी के हर औराक़ (पन्नों) में,

बदलते वक्त की हर शाख में,

तुम मेरे साथ रही इस कदर,

जैसे जल और कमल रहते साथ में।

सँभाले रखा है मैंने वो

तुम्हारा गुल-फ़ाम कमल

आज भी मेरी कलम लिखती है

तुम्हारे लिए अल्फ़ाज़ और ग़ज़ल

निगाहें जब भी

टकराती है आज भी

ढलते वक़्त का

कम हो जाता है असर

अफ़साने की गहराई का

कुछ कहा नहीं जाता

पूरी कर दी एक क़िताब

पर तुम क्या हो मेरे लिए

मैं जता नहीं पाता

बारिश और तुम

इन बारिश की बूंदों में,

तुम इस क़दर याद आती हो,

बंजर से सूखे दिल को

फिर से भिंगा कर जाती हो।

इन बूंदों की तरह ही,

तुम भी यूं

दबे पाँव ही आती हो,

और मिट्टी में गिरते ही

खुशबू की तरह फैल जाती हो।

ले जाती हो तुम मुझे

उस जहाँ में,

जहाँ तुमसे राबात था

कोई और तो याद नहीं,

बस तुमसे ही वास्ता था।

तुम्हारे होने का

एक अलग ही एहसास था,

ज़मीं और आसमां न होते हुए भी

सुकून दिल के पास था।

इस दुनिया में,तुमसे मिलना ही

रब की अदा थी,

और मिलके जुदा होना ही

किस्मत की सज़ा थी।

लेकिन आज भी

जब तुम इन बूदों की तरह आती हो

न होते हुए भी

अपने होने का एहसास दिलाती हो

अपने होने का एहसास दिलाती हो

दरिया और आसमाँ

दरिया से पूछा एक दिन मैंने,

तुम क्यों इतना मचलती हो?

देखो उस नीले गगन को,

क्या तुम उससे जलती हो?

अर्श और इस फ़र्श की ये दूरी,

ना देगी तुम्हें कभी मंज़ूरी—

उस नीले अंबर को छूने की

क्षितिज की गोद में सोने की।

हँसते-हँसते बोली दरिया,

मैं क्यों जलूँगी इस आसमाँ से?

मुझे आसमाँ से बैर नहीं,

वह कितना सुंदर, कितना प्यारा है।

पर ये ज़मीं ही मेरा घर है,

और यह मुझको सबसे न्यारा है।

अंबर में कितना भी उड़ लो,

आना तो घर ही होता है।

दो पल की खुशियों के लिये भला,

क्या कोई नादां अपना सुकून खोता है?

ख्याल तो बड़ा ख़ूब है

दिल बहलाने के लिए

पर सच्ची उड़ान तो

ठहराव में ही मिलती है

सिर्फ़ उड़ने और बहने

का नाम नहीं ये ज़िन्दगी

चलते चलते जब थक जाओ

कदमें ढूँढेगी अपना रास्ता

अपना घर अपना वास्ता

जब वापस ले के जाएँगे

तुम्हारे रास्ते और कदम

तब समझोगी मेरी बात

टूटेगा तुम्हारा भरम

उचाइयाँ की छलाँग

ले जाती है बादलों के पार

इन्सानों का कारवां

भूल जाता है जमिं का सार

पर नियति की गति

फिर ज़मीं की ओर हमें लाती है

उचाइयों के वेग से दूर

अपने ठहराव का एहसास कराती है

ज़ख़्म का सफ़र

ये बातें हैं पुरानी,

न है किसी ने जानी।

शुरुआत की अंत नहीं,

वो अंत की शुरुआत थी।

जब नन्हे कदमों ने,

फैलाए थे अपने पाँव।

सूरज की आग में निकल पड़े,

छोड़ कर घोंसले की छाँव।

राहें कभी कामिल नहीं होती,

यादें बिन रुलाए नहीं रहती।

पर यूँ चल दिए तो चल दिए,

तन्ही गुज़ारी तन्हाई ही हमसफ़र

जो छूट जाते हैं दिलों से,

न आते कभी हाथों में पकड़।

वक़्त की आड़ में तो,

ज़ख़्म भी हो जाते बेअसर।

पर निशान यूँ अंकित हो जाता,

मानो रहेगा यूं ही अमर।

इल्तियाम की आरज़ू रखो तुम,

पर कसक तो कर जाती है असर।

जुबां कहे या ना कहे,

आँखें तो हो ही जाती सिफर

सपनें और संघर्ष

क्या आती है सुबह कभी

जब जीवन संघर्षों की सेज सभी

आशाएँ आकांक्षाएँ चढ़ जाती भेंट

जब समाज दिखाता है आईना अमिट

पग-पग इस पथ पर मिलते हैं

एक नया रंग एक नया जाल

हमारे पंख क्यों होते इतने कमजोर

की हवा का रुख लेजाए किसी भी ओर

जब एक सपना लिया था मन में ठान

तो क्यों करूँ उसे अपनों के लिए दान

मेरी जिंदगी में क्या है भी कुछ मेरा

या इस माया की सृष्टि में सब है फेरा

ये सुबह कभी भी आएगी

या मुझको जीवन भर तरसायेगी

इन कांटो की राहें चल-चल कर

जल की भांति बिना जल-जल कर

किस्मत भले हो मुझसे कितनी भी खफा

नहीं कर सकती मेरे सपनों से दफा

सुबह आये या ना आये

चंदा की रोशनी भी मुझको भाये

इस दरिया में जो आग है

इन सपनों में जो राग है

ले आऊँगी एक दिन जमीं पे आसमां

देखते जाओ तुम बस वक्त की बात है समां

पुनर्मिलन

दुआओं का सिलसिला कभी ना रुका,

आशाओं का दामन कभी ना झुका।

तुम आयीं भी तो इस कदर,

कि अब मेरी सांसें भी नहीं रहीं ठहर।

याद है मुझे वो मुस्कान,

जो आती थी देने सुबह की अज़ान।

हम सोलह में ही प्यारे थे,

जैसे आस्मां में दो तारे थे।

जब से एक सितारा ज़मीं पे आ गिरा,

दूसरे की भी चमक को फीका कर गया।

हवाओं का रुख यूँ बदला,

जैसे कभी ना मिल पाएंगे दो हमसफ़र।

अब देख लिया है तुम्हें,

नहीं है मुझे कोई गिला।

अगर ख़ुदा फिर लाए इस जहाँ में,

बस तेरी ज़िंदगी में दे दाख़िला।

आख़िर क्यूँ

क्यूँ तुम ऐसे आती हो,

बिन बादल के बरसाती हो।

नैनों की बारिश

में कितना भीगें,

यादों की गलियाँ

भी सूनी लागें।

कभी हवाओं का झोंका

बनके, भी तुम हो रूबरू।

आओ पास, बैठें,

करें गुफ़्तगू।

देखें तो सही क्या

आज भी हो वैसी हूबहू,

जो कभी हो ना सका,

करें वो जुस्तजू।

लक्ष्य की राह

जब जान चुका है अपनी मंज़िल,

क्यों पीछे मुड़कर देख रहा?

जो बीत गया उसकी क्या सुध ले,

क्यों उसे सोचकर बिखर रहा?

माना कि समय कम है,

पर हौसले तो बुलंद रख,

असंभव जैसी कोई चीज़ नहीं,

यह तो शब्दकोश का एक ज़र्रा है।

अगर चाँद नहीं छू पाया तो,

फिर भी सितारों से मुलाक़ात होगी,

लक्ष्य की राहों में,

काँटों की बिसात होगी।

तेरे जज़्बे को यह

कायनात भी परखेगी,

अगर तू लायक़ होगा,

तो ख़ुदा की रहमत

भी तेरे साथ होगी।

मत सोच कि परिणाम

क्या आएगा,

तेरी मंज़िल की राह में,

तू ख़ुद से ही मिल जाएगा।

About the Competition

The Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar celebrates the art of written expression, providing a platform for poets and writers to share their voices with a global audience. This esteemed competition encourages creativity and originality, inviting participants from around the world to submit their best work. It serves as a beacon for emerging talents, fostering a rich community of literary enthusiasts.

We extend our gratitude to Anjali Kumari for sharing her poignant collection, "MY POETRY & CREATIVE WRITING COLLECTION," with us. Her participation in the Poetry and Creative Writing Competition 2026 adds a unique voice to this year's entries, enriching the tapestry of shared human experiences through her evocative poetry. Thank you, Anjali, for your contribution and for inviting us to explore the depths of your poetic soul.

About Hashtag Kalakar

Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page