Mumbai
- Hashtag Kalakar
- May 11, 2023
- 1 min read
By Vinky Kundnani
कभी ना सोने वाला यह शहर
रात हो या दिन का कोई पहेर।
कहते है इसे सपनो का नगर
मिले यहाँ ऊँची इमारतें और बड़े डगर।
पढ़लो इसे यह है एक खुली किताब
मुंबई नगरी है सबकी लिए एक ख्वाब।
यहाँ लोग चलते सुबह-शाम बिना थके
यहाँ की local trains किसी के लिए ना रुके।
Bollywood से है मुंबई में उजाला
सही समय पर खाना पहुचाये मुंबई के डब्बावाला।
मुंबई की खासीयत है इसका सुंदर समुंदर
मानो कोइ गहरा राज़ छुपाये बैठा है अपने अंदर।
शहर की भाग-दौड़ से दूर यहाँ आके जाए सब थम
कुछ देर यहाँ बैठ के भूल जाओगे अपने सारे घम।
किसी के लिए यह है हक़ीक़त, किसी का यह है सपना
जो आए यहाँ, मुंबई बना ले उसे अपना ।
By Vinky Kundnani

Comments