Meri Maa
Updated: Jul 26, 2025
By Jaspinder Singh Bains
कुल कायनात में खोज करें भी तो कहां,,
इस जन्नत के इलावा कहीं मरें भी तो कहां,,
ये रिश्ता नहीं खुदा की करीबी है,,
इसके बिना रहना ही असल गरीबी है,,
जब मां पास है तो हम किसी से डरें भी तो कहां,,
कुल कायनात में खोज करें भी तो कहां.....
ये मां ही धरती पर खुदा कहलाती है,,
ये ही हमें जीना सिखलाती है,,
हम रोएं तो चुप कराती है,,
मां ही अपनी गोद में बिठाकर जन्नत दिखाती है,,
ये मां ही धरती पर खुदा कहलाती है.....
मां का जन्मदिन तो खुदा का आगमन होता है,,
मां की आंखों के आसूं, खुद खुदा धोता है,,
मां के बगैर तो दिल मौत का भी रोता है,,
मां के पास रहकर बच्चा जन्नत में सोता है,,
मां का जन्मदिन तो खुदा का आगमन होता है....
मैं किन शब्दों में बयान करूं तेरी मुहब्बत को,,
कैसे नाप लूं तेरे मेरी कुरबत को,,
जब होऊं मैं तेरे पास कहीं,,
तब सारी दुनिया से मेरी फुरसत हो,,
मैं किन शब्दों में बयान करूं तेरी मुहब्बत को.....
मै लायक नहीं तेरे प्यार को पाने के,,
मै लायक नहीं इस इलाही साथ को निभाने के,,
मैं लायक नहीं तेरा सतिकार जताने के,,
मै लायक नहीं तेरी तारीफ समझाने के,,
तूं हर बार मुझे माफ कर देती है,,
तूं खुदा से लड़कर मेरा इंसाफ कर देती है,,
इक आरज़ू है तेरी उमर मुझसे बहुत दराज़ हो,,
तेरे पास बैठकर मुझे भगवान के एहसास हो,,
तेरा मेरा रिश्ता एक रब्बी राज़ हो,,
मां बेटे के रिश्ते पर सभी को नाज़ हो,,
हमे एक दूसरे से कभी कोई ना आस हो,,,
तेरे पास बैठकर खुदा का एहसास हो....
By Jaspinder Singh Bains

Comments