Meri Duniya
By Neeru Gupta
मुझ में मेरी मां कुछ इस कदर है समाई,
जैसे हर जर्रे में खुदा की हो खुदाई।
मां बनकर ही जाना मां बनना आसान नहीं,
बच्चे की हर गलती को मुस्कुरा कर टालना आसान नहीं।
कहां से लाती हो इतना धैर्य ,संतोष और त्याग,
आपको मां नहीं ,हमारी सारी दुनिया बनाते हैं आपके यह प्रयास
नया कुछ सीखने की उम्र नहीं होती, यह मूल मंत्र आपने बतलाया है।
कभी ना रुकना ,कभी ना थकना ,बस बढ़ते ही जाना है,
जीवन का यह गूढ़ रहस्य आपसे ही जाना है
मां तो बस मां होती है उसकी कोई तुलना नहीं,
थोड़ी भी आप जैसी बन पाऊँ इससे बड़ा कोई सपना नहीं।
मम्मी आप ममता की देवी हो,
हमारी सारी दुनिया हो,
इस धरती पर ईश्वर की,
सर्वोत्तम रचना हो।
By Neeru Gupta

Comments