Mere Papa
By Samya Khan
ख्यालों में भी मेरा ख्याल रखते हैं,
तकलीफें होते हुए भी , चेहरे पर मुस्कान रखते हैं।
कोई भी परेशानी में सबसे पहले वो ही खड़े रहते हैं,
पता नहीं मेरे पापा ऐसा कैसे करते हैं?
मेरी एक खरोच भी उन्हें रातों सताती है,
मेरे आंसु उन्हें दुख से जाते हैं।
मेरी एक मुस्कुराहट से अपने हर मुश्किल भुला देते हैं,
पता नहीं मेरे पापा ऐसा कैसे करते हैं?
दुनिया में इतने लोग में से भी मेरे पापा जैसा कोई ना ढूंढ़ पाते हैं,
मेरे लिए सबसे पहले मेरे पापा आतें हैं।
By Samya Khan

Comments