Mera Bharat
By Bhavay Goyal
वैसे तो सुधार की काफ़ी गुंजाइश है
पर आज सिर्फ़ खूबियों पर ही चर्चा करते है।
हौंसला इतना था, कहाँ झुकने वाले थे,
अपना पहला रॉकेट बैलगाड़ी पर ले गए,
बस फिर कहाँ रुकने वाले थे।
पहली ही बार में भारत को मंगल के साथ जोड़ दिया,
एक साथ १०४ सेटेलाइट भेज कर रिकॉर्ड तोड़ दिया।
देश की छोटी गलियों से निकल कर,
कार्य बहुत बड़े कर दिये।
पिछले तीन साल के अंदर
क़रीब ६० यूनिकॉर्न खड़े कर दिये।
लॉर्ड्स स्टेडियम में नीले आसमान के नीचे
पूरे लंदन को नीला रंग चढ़ता है,
इंडिया इंडिया की गूंज के साथ जब ढोल बजता है
वहाँ बैठे अंग्रेजों के भी रॉंगटे खड़े करता है।
सात समुंदर पार,
नासा से लेकर सिलिकॉन वैली तक पहचान बनायी है
विरासत में सी.वी. रमन की प्रतिभा जो पाई है।
दुनिया को शतरंज भी तो हम भारतीयों ने ही सिखायी है।
By Bhavay Goyal

Comments