"MatraBhaasha"
Updated: Jun 1, 2023
By Vandana Aasif
मां बताती है जब मैं छोटा सा था
इशारों से समझाता था बोलता न था
मां ने जिद कर मां बोलना सिखाया
और पापा ने भी मुझसे सबसे पहले
यही कहलवाया
कहते है 'मां' का सबसे ऊंचा स्थान है
'भारत माता' हमारी मां है
कहता सारा हिन्दुस्तान है
तो 'भारत मां' की भी कोई भाषा होगी
जिससे हम एकता में बंधे रहे
ऐसी अभिलाषा होगी
मैंने मां से पूछा,पापा को भी तंग किया
'हिंदी' के शब्दकोश से उन्होंने मेरा मन रंग दिया
कितनी सरल,कितनी अपनी ,यह भाषा
बड़ी प्यारी है
हिंदी के बोलो से फली फूली सबसे
अनोखी भारत मां की क्यारी है
अंग्रजी,जापानी,रशियन सारी भाषाएं
आनी चाहिए
पर हमारी मातृभाषा हिंदी
सबके दिलों पर छा जानी चाहिए
जयहिंद
By Vandana Aasif

Comments