top of page

Manav Ki Mati Kuposhit Hai

Nov 25, 2022
1 min read

By Jwala


मानव की मति कुपोषित है

कलम आज मेरी आक्रोशित है

जल रही घृणा की उग्र अनल¹ में

धरती का फटना अब घोषित है

मानव के मति कुपोषित है,

कलम आज मेरी आक्रोशित है


चहुँओर द्वेष का गरल² सिन्धु

औ' कश्ती मेरी कलम बनी है

कैसे मैं प्रेम के गीत लिखूं, जब

हर गर्दन पर शमसीर तनी है

यहाँ चोर-लुटेरे कोतवाल

जो लुटा वही आरोपित है

मानव की मति कुपोषित है,

कलम आज मेरी आक्रोशित है





राम यहाँ भगवान् तो हैं

पर केवट-शबरी का मान नहीं

सरदार भगत का बस नाम बचा

बातों का उनकी ध्यान नहीं

गांधी को गाली बकें यहाँ , पर

नाथू का नाम शुशोभित है

मानव की मति कुपोषित है,

कलम आज मेरी आक्रोशित है


यहाँ महादेव और अल्लाह की

छत्तीस की बाजी चलती है

वो सोच रहे होंगे बैठे

इंसान बनाना ही गलती है

यहाँ दादरी की गलियों में

अख़लाक़ की हत्या 'देशहित' है

मानव की मति कुपोषित है,

कलम आज मेरी आक्रोशित है


कश्मीर के पंडित औ' चौरासी के

सिक्खों यहाँ कुछ पता नहीं

बंट गये हिंदु-सिख-मुसलिम में

इंसान यहाँ कोई बचा नहीं

अब हवा-पानी की क्या बोलें, जब

सबका मन ही यहाँ प्रदूषित है

मानव की मति कुपोषित है,

कलम आज मेरी आक्रोशित है

जल रही घृणा की उग्र अनल में

धरती का फटना अब घोषित है

धरती का फटना अब घोषित है


By Jwala





Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page