"Mamta"
Updated: Jun 1, 2023
By Vandana Aasif
"मेरे मुंह के सामने बैठ कर मत खाया करो
और सुनो बिना नॉक किए मेरे कमरे में मत आया करो
एक बार ही काम बोला करो बार बार मत कहो,,"
"बस इनकी सुनते रहो,सहते रहो अरे कब तक सहों"
बेटा आज शायद बहुत नाराज़ था
सोचने लगी मैने ऐसा क्या किया था?
चलो थोड़ा अकाउंट में पैसे डाल देती हूं
कुछ अच्छा पका कर अभी हाल देती हूं
"नही खाना मुझे क्यों पीछे पड़ी हो
जीने भी नही देती ,सर पर खड़ी हो
"बहुत बदतमीज हो गए हो
क्या मां से भी बड़े हो गए हो"
सोचती हूं कहां चूक हो गई
ज्यादा वाचाल या मूक हो गई
कहां से किलकारी और आलिंगन भरा दिन लाऊं
मैं बस तुम्हारा ध्यान रखना चाहती हूं तुम्हे कैसे समझाऊं
By Vandana Aasif

Comments