top of page

Maharana Pratap

May 12, 2023
1 min read

By Varad Ashtikar


महाराणा प्रताप


|| निडर थे, वीर थे

शत्रु के काल थे


राखा जिसने राजस्थान

त्याग कर जीवन आलीशान


बस एक ही वार और शत्रु सीमा पार

घोड़े समेत खान को आधा काटे ऐसी खड्ग पर धार


अकबर भी बोला बीरबल से

कौन है ये रणधीर!

जो न होता भयभीत और लढता जैसे हो एक परमवीर


अकबर के लिए बनें आप एक श्राप,

श्री राणा कुंवर सिंह महाराणा प्रताप





भूल ना पावेगा भारतवर्ष

आपका लौह जैसा साहस


काँप जावे शत्रु सुणे नाम प्रताप

चीर जावे शत्रु को समय की गति से आप


ना हुए परास्त कभी द्वंद युद्ध मे अंतिम समय तक

पावन हुआ अपने कर्मों से आपका प्रिय घोड़ा चेतक


देखकर आपके पराक्रम जाता था हर कोई काँप,

स्वीकारा गया था आपको कहकर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप


राणा कुंभ, राणा सांगा के जचें आप वंशज

किया उनके जितना संघर्ष आपने एकदम सहज ||


By Varad Ashtikar




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page