Maa Jagdambe
By Dharmendra Bharti
जय अम्बे जगदम्बे..
जय अम्बे हर हर अम्बे... X 3
तू ही है आस
मैं तेरा दास
तुझसे अरदास मां अम्बे..
तेरा ही साथ,
न कोई पास
तुझपे विश्वास जगदम्बे...
जय अम्बे जगदम्बे
जय अम्बे हर हर अम्बे ....
सर्वगुण देवी तू,
मां मेरी भी तू,
सुन ले अर्जी तू मां अम्बे ...
मैं तेरे द्वार
छोड़कर संसार
तुझसे है प्यार जगदम्बे...
जय अम्बे जगदम्बे
जय अम्बे हर हर अम्बे .....
ये तन भी तेरा,
ये मन भी तेरा ,
मांगू बसेरा तेरे चरण में...
तेरे गीत मैं गाउं,
गाता ही जाऊं,
ले ले अम्बे तू अपनी शरण में..
जय अम्बे जगदम्बे
जय अम्बे हर हर अम्बे ....
तुझमें नव वास
महादेव तेरे पास,
गजानन तेरे साथ मां अम्बे ...
छोटा सा प्राणी हूं,
पापी अज्ञानी हूं ,
तेरे नाम से सानी हूं जगदम्बे...
जय अम्बे जगदम्बे
जय अम्बे हर हर अम्बे .....
तुझको निहारूं
आरती उतारू
आशीष मैं पाऊं मां अम्बे...
है सबसे निराली,
हे दुर्गा हे काली
मां शेरावाली जगदम्बे
जय अम्बे जगदम्बे
जयअम्बेहरहरअम्बे
By Dharmendra Bharti

Comments