Life's Short, Live Passionately!
By Rashmi Gupta
देखा जब पीछे मुड़ के तो कुछ लम्हे मिले जो सिखा गए
है जो भी वो बस आज में है।तू जी ले जी भर आज में ही।
सोचा जो कल के बारे में तो फिर से दिखे कुछ वो लम्हे
जो बता गए ना सोच तू कल के बारे में जो होगा देखा जाएगा
तू जी ले जी भर आज में ही।
तू कम घबरा, ज्यादा मुस्का
क़िस्मत से मिली है इक ज़िंदगी इसको तू ऐसी ही ना गवां।
तू ठोकर खाये और गिर के उठे। टूटे बिखरे और फिर संभले
तू तपे जले और यूं निखरे। ये वक्त का ही तो खेल है।
जो कुछ भी हुआ उसे भूल के जी। है तेरा आज बस सच है यही।
जो आज है तू वो कल न था। और ना ही कल होगा वैसा।
ये वक्त यूहीं बह जाएगा।
ना हाथ किसी के आया है। ना हाथ किसी के आएगा।
By Rashmi Gupta

Comments