KYA YAHI JEEVAN HAI? - By Nandani Mishra
Written By: Nandani Mishra
Category: POEM
Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026
Nandani Mishra graces us with her poignant poem "KYA YAHI JEEVAN HAI?" in the Poetry and Creative Writing Competition 2026. This introspective piece invites readers to ponder the intricacies of life and the deep questions that accompany human existence. Through her poetic voice, Mishra explores themes of identity, belonging, and the emotional upheavals that shape our journey.
About the Work
"KYA YAHI JEEVAN HAI?" unfolds a rich tapestry of emotions, weaving together the complexities of life's journey. The poem captures a sense of longing and introspection, as it delves into themes of identity and the persistent quest for meaning. Nandani Mishra's evocative imagery and heartfelt inquiry resonate deeply, inviting readers to reflect on their own lives and the often elusive nature of happiness and fulfillment.
KYA YAHI JEEVAN HAI?
Original Submission by Nandani Mishra
लाखों चेहरे देखती है आँखें ये...
कौन अपना है और कौन पराया समझने में वक्त तो लगता है
कितनी बार देखा है अपनों को बदलते हुए मैंने...
फिर सोचती हूँ हल्का सा दर्द ये भी चलता है...
इंसान को झूठे फ़साने बनाके क्यों अपना दिल दुखाना है
ये सब मोह-माया से अब कहीं दूर मुझे जाना है...
वो जगह जहाँ मैं और मेरा वक्त होगा....
आँखें देखेंगी ख़ुद को नए रास्ते पर
और जीवन सुकून से मस्त होगा...
पर दूर जाना इतना भी आसान नहीं है ना?
अपनों के साथ की प्यास कभी बुझी है क्या?
मैं तुमसे पूँछु ये सवाल तो कोई जवाब दे सकोगे क्या?
अपने ही सपनो का गला घोट कर....
क्या दूसरो के लिए जीना सही है क्या?
दिन डूब जाता है सोच में मेरा
कैसा कर रखा है दर्द ने ये घेरा
की दुनिया की परवाह करली है मैंने
पर खो दिया उसमे ख़ुद का बसेरा....
अब सोच में रह कर भी क्या हासिल होगा
जब दिल हमेशा एक साज़िश में होगा
मैंने ख़ुद को और अपनों को हमेशा तोड़ा है
इसीलिए शायद ख़ुद भगवान ने मुझे इस दर्द से जोड़ा है
लेकिन हार-हार कर भी कोई कितना हारेगा...
भगवान भी हस कर कुछ तरस तो खा लेगा..
पर अब तो सोचने में भी डर सा लगता है
जाने क्यों इस दिल अब बस दर्द ही बसता है
क्या मैंने ख़ुद को इस तरह खोया है
की मेरा मन हर वक्त चुप होकर रोया है
मेरी खामोशी में वो आवाज़ आज भी है
कितने दिनों से प्यार की प्यास भी है
पर मन का ना हुआ तो वो अच्छा होगा
जो सोचा वो हो जाए तो जीवन कच्चा सा होगा
थोड़ा वक़्त तो हर चीज़ में लगता है,
मगर उस वक़्त को काटना मुश्किल पड़ता है
अब भगवान से भी मुस्कुरा कर कह देती हूँ
"आप जो करोगे सही होगा, मेरे सोचने से आपका भी दिल दुखेगा"
पर भगवान को मंदिर में जाके पूजने से पहले
क्या मन में विचार आता है?
कैसे कोई अपना मन को तोड़ कर हमसे दूर चला जाता है
पर उसमे भी भगवान का मन होगा..
ये कह कर खुदको तसल्ली दे लेते है
पर घाव जो रह गया है दिल में
उसकी हालत से मन भर जाता हैं
मैं पूछती हूँ क्या यही जीवन है ?
इंसान जो हमेशा खुशियों में जीता है
एक उमर आने के बाद क्यों बस वो रोता है ?
सच कहु तो शायद इसका कोई जवाब नहीं है
और जवाब की इस हद्द तक आ कर उसकी आस भी नहीं है
मैं कहती हूँ यही जीवन है...
जो हज़ारों खुशियों से घिरा है
पर कुछ पलों में जो गम लोगो ने सहा है
वो हमेशा हर ख़ुशी पे हावी रहा है
पर कहानी के अंत में सब सही हो जाएगा
हम लेखक है जनाब
हमारा कल हमारी कलम से ही आयेगा.
क्या यही जीवन है?
हाँ यही जीवन है.
About the Competition
The Poetry and Creative Writing Competition 2026, presented by Hashtag Kalakar, is a celebration of literary artistry. This esteemed event brings together voices from around the world, offering a platform for writers to share their unique perspectives and creative expressions. The competition encourages participants to explore diverse themes and showcase their talents in poetry and creative writing.
We extend our gratitude to Nandani Mishra for sharing her profound poem "KYA YAHI JEEVAN HAI?" with us in the Poetry and Creative Writing Competition 2026. Her exploration of life's enduring questions enriches our understanding and appreciation of the human experience. Thank you, Nandani, for contributing your voice to this literary celebration.
About Hashtag Kalakar
Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.




Comments